
नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 10 उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। इन्हें आगामी आदेश तक उनके नए थानों और चौकियों में कार्य के लिए लगाया गया है।
उप निरीक्षक संदीप चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी देवरदा बनाया गया है। उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोषी को थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना देहात भेजा गया है। चौकी प्रभारी बंधा में तैनात उप निरीक्षक राजवीर यादव को थाना जतारा भेजा गया है। उप निरीक्षक रेवाराम गौड़ को चौकी प्रभारी जेवर से थाना कोतवाली और उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह गौड़ को थाना बम्होरीकलां से थाना दिगौड़ा पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक संतोष पांडेय को थाना मोहनगढ़ से थाना खरगापुर भेजा गया है। कार्यवाहक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गौड़ को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षकों की सूची में करण सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, लीलाधर सिंह गौड़ को चौकी प्रभारी देवरदा से चौकी प्रभारी जेवर और रामकिशोर पाठक को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना देहात भेजा गया है।
एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।