टीकमगढ़ केखरगापुर से फुटेर रेलवे स्टेशन का रास्ता गड्ढे में तब्दील
खरगापुर(नईदुनिया न्यूज)। खरगापुर से फुटेर रेलवे स्टेशन का आम रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। स्टेशन पर दिन भर यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। रेलवे स्टेशन से लगभग छह गाड़ियों का संचालन होता है। हजारों की संख्या में लोग आने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं लेकिन स्टेशन जाने के लिए आम रास्ता बहुत बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। पै
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 29 Jan 2022 11:14:51 PM (IST)
Updated Date: Sat, 29 Jan 2022 11:14:51 PM (IST)

खरगापुर(नईदुनिया न्यूज)।
खरगापुर से फुटेर रेलवे स्टेशन का आम रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। स्टेशन पर दिन भर यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। रेलवे स्टेशन से लगभग छह गाड़ियों का संचालन होता है। हजारों की संख्या में लोग आने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं लेकिन स्टेशन जाने के लिए आम रास्ता बहुत बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। पैदल आने वाले यात्री एवं वाहन से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय यह गड्ढे नाले की जगह ले लेते हैं और लोगों को स्टेशन जाने के लिए एक घंटे पहले से घर से निकलना पड़ता है तभी सही समय पर स्टेशन पहुंच पाते हैं। कहीं न कहीं प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे के कर्मचारियों की लापरवाही देखी जा सकती है। यह आम रास्ता ग्राम पंचायत फुटेर चक्र दो में आता है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं अधिकारी भी इस समस्या से अनदेखी बनाए हुए हैं ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के निर्माण कार्य हो जाते हैं और जहां जरूरत है वहां समस्या जस की तस बनी रहती है। लोगों ने कई बार विभागीय एवं पंचायत स्तर पर आवेदन किए हैं लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। नेता लोग चुनाव के समय पर वोट मांगने आते हैं लेकिन ऐसी जरूरत की सुविधाओं को लेकर कभी भी समस्या का समाधान करने नहीं आते हैं। सड़क की बदहाली के कारण नागरिकों को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द परेशानी का समाधान नहीं किया जाएगा। तो कड़ा विरोध किया जाएगा।