• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tikamgarh Lok Sabha Seat: 7 बार के BJP सांसद वीरेंद्र खटीक को चुनौती देंगे युवा नेता पंकज अहिरवार, कांग्रेस ने टीकमगढ़ से खेला दांव

Tikamgarh Congress cndidate लोकसभा चुनाव के लिए टीकमगढ़ से एससी विभाग (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 12:08:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Mar 2024 12:44:17 AM (IST)
Tikamgarh Lok Sabha Seat: 7 बार के BJP सांसद वीरेंद्र खटीक को चुनौती देंगे युवा नेता पंकज अहिरवार, कांग्रेस ने टीकमगढ़ से खेला दांव
टीकमगढ़ से युवा नेता पंकज अहिरवार को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

HighLights

  1. टीकमगढ़ से युवा नेता पंकज अहिरवार को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
  2. विस चुनाव में कांग्रेस नेताओं के समझाने पर प्रत्याशी के पक्ष में किया था प्रचार
  3. केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार के सामने होंगे कांग्रेस के पंकज अहिरवार

मनीष असाटी (टीकमगढ़)। विधानसभा चुनाव में जतारा विधानसभा से भले ही कांग्रेस को जीत हासिल नहीं हुई हो, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस ने पंकज अहिरवार को तोहफा दे दिया है। एससी विभाग (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, इसके पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया था। आरक्षित टीकमगढ़ लोकसभा सीट में कई कांग्रेसी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर पंकज अहिरवार के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगाई है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी अपने प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा पहले ही लगातार चौथी बार डा. वीरेंद्र कुमार पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। वहीं अब कांग्रेस ने फिर एक बार नया चेहरा पेश किया है।


पूर्ण रूप से अस्तित्व में लोकसभा सीट टीकमगढ़ के आने के बाद प्रत्याशी कांग्रेस बदलती रही और अब तक यहां से जीत हासिल नहीं हुई है। इस बार युवा चेहरे को मौका देते हुए कांग्रेस ने नया कार्ड खेला है। युवा होने के साथ ही जतारा, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पंकज अहिरवार की अच्छी पकड़ है।

कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए लिख दिया था पत्र

बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के युवा नेता व एससी विभाग (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार आरक्षित जतारा विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट न देते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार को टिकट दे दिया गया था। ऐसे में युवा नेता पंकज अहिरवार सहित 11 कांग्रेसी नेताओं ने प्रत्याशी से दूरी बनाते हुए विरोध जता दिया था।

इस दौरान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ और संभाग प्रभारी अरूण यादव को पत्र लिखकर 11 में से एक नेता को टिकट की मांग कर डाली थी। लेकिन बाद में बैठकों का दौर चला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद पंकज अहिरवार मानें और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते रहे।

लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बनी थी सहमति

एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार को लोकसभा का चुनाव लड़ाए जाने की बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान कही थी। ऐसे में उन्हें विश्वास दिलाने के साथ ही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार ने भी सहमति जताई थी। तब पंकज अहिरवार ने कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया था। कांग्रेस यहां से जीत भले ही हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन लोकसभा का टिकट के रूप में पंकज अहिरवार को इनाम कांग्रेस पार्टी ने दे दिया है। अब लोकसभा सीट की 8 विधानसभा क्षेत्रों में पंकज अहिरवार दम भरेंगे।

हर बार बदले गए प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी ने आरक्षित सीट पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने के बाद लगातार प्रत्याशियों को बदला है। वर्ष 2009 में लोकसभा सीट अस्तित्व में आई और पहला चुनाव कांग्रेस से वृंदावन अहिरवार ने लड़ा। दूसरा 2014 का चुनाव कांग्रेस से कमलेश वर्मा ने लड़ा और तीसरे चुनाव 2019 में कांग्रेस की ओर से किरण अहिरवार उम्मीद रहीं। लेकिन तीनों बार के चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र कुमार बाजी मारने में सफल रहे। अब कांग्रेस ने युवा और एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार को प्रत्याशी बना दिया।

पंकज अहिरवार, कांग्रेस प्रत्याशी

  • उम्र: 42 वर्ष
  • योग्यता: एमए
  • पद: प्रदेश उपाध्यक्ष, एससी विभाग (कांग्रेस)
  • राजनीतिक अनुभव: 2004 से कांग्रेस पार्टी से लगातार जुड़े हुए हैं।

डा. वीरेंद्र कुमार, भाजपा प्रत्याशी

उम्र: 70 वर्ष

योग्यता: पीएचडी

पद: केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

राजनीतिक अनुभव: 7 बार के सांसद होने के साथ ही दो बार केंद्र सरकार में मंत्री।