• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

पहले पिस्टल से फायरिंग, फिर शराब दुकान में लूट; टीकमगढ़ में बदमाशों की बेखौफ दबंगई CCTV में कैद

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ तिगैला स्थित शराब दुकान में बदमाशों ने फायरिंग कर लूटपाट की। सीसीटीवी में आरोपी शराब की बोतलें ले जाते और दुकान में उत्पात करते दिख...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 02:38:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 02:38:32 PM (IST)
पहले पिस्टल से फायरिंग, फिर शराब दुकान में लूट; टीकमगढ़ में बदमाशों की बेखौफ दबंगई CCTV में कैद
टीकमगढ़ में बदमाशों की बेखौफ दबंगई CCTV में कैद। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शराब दुकान के बाहर बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की।
  2. गोलीबारी के बाद आरोपितों ने दुकान का दरवाजा खुलवाया।
  3. बदमाशों ने दुकान में घुसकर शराब की बोतलें लूटीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए गोलीबारी और लूटपाट करने से भी नहीं कतरा रहे हैं।

ताजा मामला देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहनगढ़ तिगैला (बाबरी) स्थित शराब दुकान का है, जहां गुरुवार देर रात अवैध हथियारबंद बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी मचाई। इस पूरी वारदात के दो अलग-अलग सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं।

फायरिंग कर दुकान में घुसे

  • सामने आए पहले वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि खिड़की के बाहर खड़े बदमाशों ने अचानक पिस्टल से दुकान में बैठे कर्मचारी को निशाना बनाकर सीधी गोली चला दी। फायरिंग के बाद कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए बाल-बाल बचा। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने डरा-धमकाकर दुकान का दरवाजा खुलवाया और अंदर दाखिल हो गए।

  • दूसरे वीडियो में अपराधियों की बेखौफ गुंडागर्दी की सारी हदें पार होती दिखीं। दुकान के अंदर घुसे बदमाशों में शामिल मुख्य आरोपित कुलदीप यादव न केवल खुलेआम शराब की बोतलें लूटता नजर आया, बल्कि वारदात को अंजाम देने के दौरान बेखौफ होकर दुकान के अंदर ही नाचने और अपनी दबंगई का प्रदर्शन करने लगा। इस दौरान उसके साथी भी बेखौफ होकर दुकान में रखी शराब की बोतलें समेटते दिखाई दे रहे हैं।

  • मुख्य आरोपित निकला पुराना शातिर अपराधी

    • पुलिस पड़ताल में वारदात का मुख्य सरगना शिवराजपुरा गांव निवासी कुलदीप यादव पुत्र जाहर िसंह यादव सामने आया है। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित कुलदीप यादव पुराना शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मोहनगढ़ और दिगौड़ा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के कई मामले पहले से दर्ज हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए देहात थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
    • पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार से हमला करने और सरेआम लूटपाट मचाने वाले मुख्य आरोपित कुलदीप यादव और उसके सहयोगियों की पहचान कर ली गई है। टीआई चंद्रजीत सिंह यादव का कहना है कि लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपितों के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर-कटनी में फर्जी अंकसूची लगाकर डाक विभाग में आठ नौकरी, ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा