कॉलेज के लिए वाणिज्यकर मंत्री ने स्वीकृत कराए 6 करोड़ रूपए
पृथ्वीपुर। नगर के ओरछा रोड स्थित शासकीय कालेज के विकास के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत मध्यप्रदशि सरकार के बाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के अथक प्रयासों से की गई है। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. देवीसिंह यादव ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय के लिये मध्यप्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने 6 करोड़ 22 लाख की राशि उच्
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 16 Jun 2019 04:06:02 AM (IST)
Updated Date: Sun, 16 Jun 2019 04:06:02 AM (IST)
पृथ्वीपुर। नगर के ओरछा रोड स्थित शासकीय कालेज के विकास के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत मध्यप्रदशि सरकार के बाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के अथक प्रयासों से की गई है। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. देवीसिंह यादव ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय के लिये मध्यप्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने 6 करोड़ 22 लाख की राशि उच्च शिक्षा विभाग से स्वीकृत कराई है। इस राशि से विज्ञान संकाय के लिए नवीन भवन बहुउद्देशीय हॉल, लैव निर्माण और खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कालेज का विकास होगा। महाविद्यालय में खाली पडे़ प्राध्यापकों के पद भरने की भी कार्यवाही की जा रही है। इस सौगात के लिए कालेज, प्रशसनिक अधिकारी, कर्मचारियो, छात्र छात्राओं, एवं उनके अभिभावकों ने मंत्री राठौर का आभार व्यक्त किया।