• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

टीकमगढ़ में मूसलधार बारिश से हाहाकार, पुलों के ऊपर बहा पानी; कई रास्ते बंद

टीकमगढ़ में लगातार मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई पुलों पर पानी बह रहा है। कई मार्ग बंद हैं। बानसुजारा बांध के तीन गेट खोले गए।

By Manish AsatiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:48:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 10:48:45 AM (IST)
टीकमगढ़ में मूसलधार बारिश से हाहाकार, पुलों के ऊपर बहा पानी; कई रास्ते बंद
टीकमगढ़ में मूसलधार बारिश से हाहाकार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. टीकमगढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित।
  2. कई पुलों के ऊपर करीब दो फीट पानी बहा।
  3. प्रशासन ने कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई प्रमुख मार्ग बंद हो चुके हैं।

हालात देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने धसान नदी क्षेत्र व दिगौड़ा के समीप पूनोल नाला के पास जाकर हालात देखे। इन दौरान संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया है।

पुलों के ऊपर बह रहा पानी

  • टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दिगौड़ा के पास पूनौल नाला और दिगौड़ा बस्ती के सरपट नाला पर पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
  • देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर बावरी पुल, अस्तोन चौकी के नचनवारा, लिधोराखास और इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी अधिक होने के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित और बंद कर दिया गया है।
  • इसके अलावा खरों-महेवा चक्र रोड और कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल पर भी पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है।

जिला प्रशासन मुस्तैद

  • बढ़ते जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों, पटवारियों, पंचायत अमले के साथ पीडब्ल्यूडी, एनएच और पीएमजीएसवाई की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भी पूरी तत्परता के साथ मैदान में तैनात हैं।

बानसुजारा बांध के खोले गए गेट

  • लगातार आवक बढ़ने के कारण बानसुजारा बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 315.10 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि पूर्ण भराव क्षमता 316.50 मीटर है।
  • बांध में पानी की आवक 180 घन मीटर प्रति सेकंड बनी हुई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बांध के 3 गेट खोलकर 198 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है।

बीते 24 घंटों में 2.6 इंच बारिश

मौसम विभाग और भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटों में औसत वर्षा 67.3 यानी मिलीमीटर 2.6 इंच दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक जिले में कुल 700.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जो कि सामान्य कोटे का लगभग 70 प्रतिशत है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं