टीकमगढ़ में युवती से अभद्रता पर शराब दुकान में तोड़फोड़, बंदूक की बट लगने से महिला गंभीर
घटना के बाद गांव में तनाव के लिहाज से बम्होरीकलां, जतारा और पलेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 01:46:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 01:57:31 PM (IST)
बवाल के बाद तैनात पुलिस बल। नईदुनियाHighLights
- सार्वजनिक नल पर पानी भरते समय की गई अभद्रता
- राइफल दिखाकर खदेड़ा तो महिलाओं ने की तोड़फोड़
- तीन थानों की पुलिस तैनात, गांव छावनी में तब्दील
नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम बराना में सोमवार सुबह शराब दुकान के कर्मचारियों की अभद्रता से भड़के ग्रामीणों और महिलाओं ने कंपोजिट शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी। विवाद के दौरान दुकान कर्मचारियों द्वारा राइफल दिखाकर खदेड़ने और बंदूक की बट लगने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं भी चोटिल हुई हैं।
घटना के बाद गांव में तनाव के लिहाज से बम्होरीकलां, जतारा और पलेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
तनाव के देखते हुए बम्होरीकलां, जतारा और पलेरा थाने की तैनात पुलिस अधिकारी। नईदुनिया शराब दुकान के पास लगा है सार्वजनिक नल
जानकारी के अनुसार ग्राम बराना में संचालित देसी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान के पास ही पेयजल आपूर्ति के लिए सार्वजनिक नल लगा हुआ है, जहां रोजाना महिलाओं और युवतियों का पानी भरने के लिए आना-जाना लगा रहता है। सोमवार सुबह एक युवती नल पर पानी भरने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान शराब दुकान पर बैठे लोगों ने युवती के साथ अमर्यादित भाषा का उपयोग किया।
बवाल में बिखरा पड़ा सामान। नईदुनिया अमर्यादित भाषा व्यथित युवती ने घटना के बारे में बताया घर जाकर स्वजनों को
युवती ने घर जाकर स्वजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद गांव की महिलाएं और अन्य ग्रामीण एकजुट होकर शराब दुकान पर उलाहना देने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उलाहना देने पर दुकान के लोगों ने राइफल लेकर महिलाओं को खदेड़ने की कोशिश की, जिससे महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित महिलाओं ने शराब दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां रखा पूरा सामान बाहर फेंक दिया।
बंदूक की बट से रामप्यारी घायल
इस घटना के दौरान बंदूक की बट लगने से रामप्यारी पत्नी प्रभुदयाल अहिरवार (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आई हैं। इसके साथ ही एक कर्मचारी मूलचंद राय भी घयाल है। घटना की जानकारी मिलते ही जतारा, बम्होरीकलां और पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने में जुट गई। फिलहाल स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।