
ठनगांव। ग्राम के पाटीदार समाज के कृष्ण पाटीदार और भगवान पाटीदार के पिता गोपाल पाटीदार (75) का बुधवार को निधन हो गया। वे मां उमिया कन्या छात्रावास मंडलेश्वर व मां उमिया रजत जयंती के अध्यक्ष थे। अंतिम संस्कार मंडलेश्वर स्थित नर्मदा तट पर किया गया। भगवान पाटीदार ने मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।
13केजीएन 153 गोपाल पाटीदार।
पूजन कर मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी
नांद्रा। समीप ग्राम पथराड़ में मंगलवार को नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिनभर नर्मदा तट पर स्नान व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्राम पटेल खुमानसिंह पटेल ने सपत्नीक पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। चुनरी चढ़ाई। आरती कर सवा क्विंटल हलवे की प्रसादी बांटी गई। श्रद्धालुओं ने नर्मदा में दीपदान भी किया। इस अवसर पर नरेंद्र पटेल, रमेश पटेल, सुरेंद्र सरग, पप्पू सरपंच, रमेश पाटीदार, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
13केजीएन 155 ग्राम पथराड़ में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई।
जत्थे के साथ कल करेंगे गुरु का जसगान
बड़वाह। सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के चलते वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 फरवरी को माता साहिब कोला अमृतसर वाले अमनदीप सिंह नगर के गुरुद्वारे पहुंचेंगे। वे जत्थे के साथ सुबह और शाम गुरु का जसगान करेंगे। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के सिख समाजजन मौजूद रहेंगे। समिति प्रमुख सरदार प्रदुमन सिंह, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, सतविंदर सिंह, अवतार सिंह सहित पदाधकिारियों ने संगत से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।