Ayodhya Ram Mandir उज्जैन। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में भी राममय हो गया है, यहां शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और राम भजनों पर जमकर झूमे।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाकालेश्वर मंदिर में 'संध्या भजन' का आयोजन किया गया। (19.01) pic.twitter.com/AUOgCeDpa6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
गौरतलब है कि के महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद शुक्रवार को भोपाल से विशेष रथों के जरिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान (मानस भवन) पहुंचकर भगवा ध्वज लहराते हुए इन प्रसाद रथों रवाना किया।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले महा आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार को पांचवां दिन है। अनुष्ठान की पूर्णाहुति 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगी।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाकालेश्वर मंदिर में संध्या भजन का आयोजन किया गया।(20.01) pic.twitter.com/dua2j9bqAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024