Badnagar News: ग्राहक बनकर महिलाओं ने चुराई सोने की 14 चेन, बदनावर और झाबुआ गई पुलिस
बड़नगर में एमपी चौक स्थित ज्वेलर्स के यहां से कुछ महिलाओं ने सोने की चेन चुरा ली।महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें धार के बदनावर, झाबुआ तथा रतलाम भेजी गई है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 15 Jan 2024 09:59:19 AM (IST)
Updated Date: Mon, 15 Jan 2024 09:59:19 AM (IST)
HighLights
- सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई चोरी की वारदात
- कर्मचारी को उलझाकर एक महिला ने सोने की 14 चेन से भरा बाक्स उठाकर शाल में छुपा लिया।
- महिलाओं ने कांटा खरीदकर उसका पेमेंट किया और चली गई।
Badnagar News: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन/बड़नगर । बड़नगर में एमपी चौक स्थित ज्वेलर्स के यहां 11 जनवरी को चार महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची थी। महिलाओं ने दुकान के कर्मचारी को सोने का नाक का कांटा दिखाने को कहा था। इसी दौरान कर्मचारी को उलझाकर एक महिला ने सोने की 14 चेन से भरा बाक्स उठाकर शाल में छुपा लिया। महिलाओं ने कांटा खरीदकर उसका पेमेंट किया और चली गई।
धार, बदनावर और झाबुआ में तलाश
दूसरे दिन चेन खरीदने के लिए ग्राहक आया तो दुकान संचालक को चेन का बाक्स नहीं मिला। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर महिलाएं चेन चुराते हुए नजर आई। बड़नगर पुलिस आरोपिता महिलाओं की तलाश में धार, बदनावर, झाबुआ गई है।
महाराणा प्रताप चौक की घटना
टीआइ मनीष दुबे ने बताया कि हितेश काला निवासी महाराणा प्रताप चौक की आभूषण की दुकान है। 11 जनवरी की शाम को चार महिलाएं ग्राहक बनकर आई थी। महिलाओं ने कर्मचारी से सोने का कांटा दिखाने के लिए कहा था। कर्मचारी को उलझाकर एक महिला ने काउंटर में रखा सोने की चेन का बाक्स निकालकर शाल में छुपा लिया। इसके बाद महिलाओं ने कांटे का पेमेंट किया और चली गई।
सोने की चेन से भरा बाक्स गायब मिला
12 जनवरी को चेन खरीदने के लिए एक ग्राहक काला की दुकान पहुंचा था। उसने सोने की चेन से भरा बाक्स तलाश किया तो नहीं मिला। जिस पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें महिलाएं चेन का बाक्स चुराते हुए नजर आ रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें धार के बदनावर, झाबुआ तथा रतलाम भेजी गई हैं। जल्द ही महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा।