
Badshah Song Controversy: उज्जैन। अश्लील शब्दों से उपयोग से तैयार की गई एल्बम सनक में भोलेनाथ शब्द का उपयोग करने से महाकाल के पुजारी नाराज हो गए हैं। पुजारियों का कहना है कि जहां सेक्स व अन्य अश्लील शब्दों का उपयोग होता है, वहां भक्तिमय भाव से भोलेनाथ के नाम का उपयोग उचित नहीं है।
ख्यात गायक व रैपर बादशाह के हाल ही में रिलीज एक एल्बम सनक के एक गाने से महाकाल के कई पुजारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ऐसे गाने पर आपत्ति जताई है जिसमें भोलेनाथ के साथ ही अश्लील शब्दों का उपयोग किया गया हो। पुजारियों का कहना है कि अगर गाने से भोलेनाथ शब्द का उपयोग नहीं हटाया गया और माफी नहीं मांगी गई तो बादशाह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा।
पुजारी महेश पुजारी ने कहा कि हिंदू सनातन में बरती जा रही उदारता का अनुचित लाभ उठाया जा रहा है। कार्रवाई नहीं की गई तो सनातन धर्म से जुड़े शब्दों का गलत जगह उपयोग बढ़ जाएगा। 2 मिनट 15 सेकंड के गाने में बोल हिट पर हिट मारता फिरूं... तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है बोल के पहले कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं शब्द का उपयोग है। इससे शिवभक्त नाराज हैं।
उज्जैन निवासी निरंजन मेहता का कहना है कि गाना भले ही चल रहा हो, पर ऐसे गानों में सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक शब्दों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। पहले भी कई लोग प्रसिद्धि के चक्कर में भगवान महाकाल में कभी डांस किया तो कहीं विज्ञापनों में नाम का उपयोग किया है। यह ठीक नहीं हैं।