उज्जैन के बागड़िया टावर में लगी आग, 15 लोग फंसे; दमकल और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के बीच अंदर ही फंस गए।
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 07:10:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 07:21:42 PM (IST)
उज्जैन के बागड़िया टावर में लगी आग, 15 लोग फंसेHighLights
- उज्जैन के बागड़िया टावर में लगी भीषण आग
- अंदर फंसे 15 लोग; रेस्क्यू में जुटी दमकल टीमें
- इमारत में फंसे 15 लोगों को निकालने का प्रयास तेज
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के बीच अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया है।
राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी
दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के साथ ही इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इलाके में भारी धुआं फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।