• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balayogi Umeshnath Profile: बाल्यावस्था में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल दिए थे उज्जैन के संत बालयोगी उमेशनाथ

Balayogi Umeshnath Profile: भाजपा ने उज्जैन के संत बालयोगी उमेशनाथ को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 11:34:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 01:29:30 PM (IST)
Balayogi Umeshnath Profile: बाल्यावस्था में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल दिए थे उज्जैन के संत बालयोगी उमेशनाथ
वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन Balayogi Umeshnath Profile:। राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा ने उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। एक संत को राज्यसभा भेजे जाने पर उज्जैन के संत समुदाय ने हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश से डा. एल. मुरुगल, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेशनाथ महाराज को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आज सुबह पूजा पाठ के दौरान संत उमेशनाथ महाराज को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने की सूचना मिली। सिंहस्थ के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संत उमेशनाथ महाराज के साथ समरसता स्नान भी किया था।


शिप्रा किनारे कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम का उद्घाटन किया था। संत सोहनदास महाराज के शिष्य उमेशनाथ महाराज ने शिप्रा किनारे वाल्मीकि आश्रम का निर्माण किया। बताया जाता है कि संत उमेशनाथ महाराज को उनकी माता ने बाल्यावस्था में ही आध्यात्म के मार्ग पर समर्पित कर दिया था।