Bharat Jodo Yatra Ujjain Madhya Pradesh: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह धर्मधानी उज्जैन पहुंची। सुबह के ठहराव के बाद राहुल महावीर तपोभूमि पहुंचे और जैन संत प्रज्ञा सागर से आशीर्वाद लिया। तपोभूमि में बने कीर्ति स्तंभ का उन्होंने लोकार्पण भी किया। इसके बाद वे ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर आए।। यहां पहले भगवान को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया, फिर गर्भगृह में जाकर पूजनअभिषेक किया। बाद में आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान तपस्वियों का देश है। आज इस देश में तपस्वियों का अपमान हो रहा है। किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, युवा सब तपस्या कर रहे हैं, मगर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजा करते हैं, उन्हें सब कुछ मिल रहा है।
राहुल गांधी ने बाबा महाकाल को किया साष्टांग प्रणाम।
किसान और मजदूर सबसे बड़े तपस्वी
राहुल ने संबोधन की शुरुआत जय महाकाल के जयघोष के साथ की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नगरी में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह भगवान शिव की नगरी है। शिव, राम, कृष्ण ने यहां तपस्या की। हिंदू धर्म में तपस्वियों की पूजा होती है। मैं कोई बड़ी तपस्या नहीं कर रहा, मगर इस देश के किसान, मजदूर, युवा, छोटे व्यापारी आदि सभी बड़ी तपस्या कर रहे हैं, मगर उन्हें कुछ कुछ नहीं मिल रहा। किसानों को बीमा राशि नहीं मिल रही। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। नोटबंदी, जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान किया है। देश में तीन, चार या पांच लोग ऐसे हैं, जो मोदी की पूजा करते हैं और उन्हें सबकुछ मिल जाता है।
Live : श्री राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी उज्जैन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।#BharatJodoYatra https://t.co/lWhMoheoUa
— MP Congress (@INCMP) November 29, 2022
राहुल गांधी ने उज्जैन में सामाजिक न्याय परिसर में सभा को संबोधित किया।
यह तपस्वियों की यात्रा है...
सामाजिक न्याय परिसर में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस की नहीं, किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, तपस्वियों की यात्रा है। कई लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे, मगर मुझे चिट्ठी लिखकर कहते हैं कि वे मेरे साथ में है।
350 करोड़ मैंने दिए और आ गए मोदी : कमल नाथ
सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि महाकाल मंदिर के विकास के लिए मेरी सरकार ने 350 करोड़ रपये दिए थे। जब काम हुआ तो श्रेय लेने के लिए नरेन्द्र मोदी आ गए। कमल नाथ ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।
राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने उनका स्वागत करने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ डांस किया#BharatJodaYatra #ujjain #RahulGandhi #MadhyaPradesh pic.twitter.com/Se4r1XfZal
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 29, 2022
Live : श्री राहुल गांधी जी की #BharatJodoYatra का मध्यप्रदेश में सातवां दिन।
मिल रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन। https://t.co/0uBPEJrtZy
— MP Congress (@INCMP) November 29, 2022
उज्जैन में आज यात्रा का विश्राम
गुजरात जाएंगे राहुल गांधी उज्जैन के गुरु सांदीपनि इंस्टीट्यूट में बुधवार को यात्रा का विश्राम रहेगा। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। उनके लौटकर आने के बाद गुरुवार को यात्रा आगर जिले की ओर रवाना होगी।
बच्चों के साथ नृत्य किया
भारत जोड़ो यात्रा सुबह साढ़े सात बजे उज्जैन जिले में पहुंची। निनौरा के रास्ते ठहराव स्थल पर नाश्ता और विश्राम के दौरान कुछ स्कूली बच्चे राहुल से मिलने आ गए। राहुल ने बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछा। जब यह पूछा कि क्या आप कभी एरोप्लेन में बैठे हो, क्या कभी सर्जरी देखी है तो बच्चों ने इन्कार कर दिया। इस पर वहां मौजूद कमल नाथ से राहुल ने कहा कि बच्चों को प्लेन में बैठाएं, हार्ट सर्जरी दिखाएं, ताकि बच्चे अपने सपनों के बारे में जान सकें। राहुल ने बच्चों के साथ पंखिड़ा ओ पंखिड़ा..गीत पर कुछ देर के लिए नृत्य भी किया। कमल नाथ और दिग्विजय ¨सह भी उनके साथ झूमे।
राहुल गांधी ने तपोभूमि में बने कीर्ति स्तंभ का किया लोकार्पण।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सुबह एक ढाबे पर टी ब्रेक लिया।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता में बोलीं शोभा ओझा, हमारी यात्रा में स्वत: लोग जुड़ने आ रहे हैं#BharatJodoYatra #RahulGandhi #Ujjain #Naidunia pic.twitter.com/4PAimMRSUZ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 29, 2022
Live : श्री राहुल गांधी जी की #BharatJodoYatra का मध्यप्रदेश में सातवां दिन।
मिल रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन। https://t.co/0uBPEJrtZy
— MP Congress (@INCMP) November 29, 2022
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा मार्ग पर जुटे रहे।
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, उज्जैन के करीब निरोरा पहुंचे https://t.co/2rCERTAMyh#BharatJodaYatra #RahulGandhi #ujjain #Naidunia pic.twitter.com/9Jq53R6PcE
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 29, 2022
भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए इंदौर-उज्जैन रोड पर सुरक्षा के कड़ा इंतजाम किया गया।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close