• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 25 दिन में 25 हजार मांस की दुकानें बंद, उज्जैन में CM मोहन यादव ने कहा- हमने भूल सुधारी

Prasadam Inauguratin in Ujjain: सीएम मोहन यादव ने स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का शुभारंभ किया।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 01:16:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 11:30:32 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 25 दिन में 25 हजार मांस की दुकानें बंद, उज्जैन में CM मोहन यादव ने कहा- हमने भूल सुधारी
प्रसादम का हुआ लोकार्पण

Prasadam Inauguratin in Ujjain डिजिटल डेस्क, उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बना भारत का पहला स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ देशवासियों को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्‍होंने प्रसादम और अवंतिका हाट बाजार का जायजा भी लिया और व्‍यंंजनों का लुफ्त उठाया। सीएम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मीट की दुकानों को बंद करने के फैसले के बाद 25 दिन में लगभग 25 हजार मांस की दुकानें बंद हुईं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में उज्जैन में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण व फूड स्ट्रीट 'प्रसादम्' का उद्घाटन https://t.co/VAE7qZjeLz

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

ये है प्रसादम की खासियत


प्रसादम नीलकंठ वन के समीप उज्जैन स्मार्ट सिटी ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से मिली पौने दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि से बनाया है। यहां श्रद्धालुओं के वाहन पार्क करने सहित डिजिटल पेमेंट, सुरक्षित शुद्ध पेयजल, छायादार बैठक स्थल, उपयोगी स्टेज, प्लांटेशन, डस्टबिन सुविधा भी है। प्रसादम की दुकानों में भोजन बनाने के लिए पानी भी आरओ का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रत्येक काल में उज्जैन का विशेष महत्व रहा है। उज्जैन से संबंध आए बिना व्यक्ति के महान और विराट व्यक्तित्व का निर्माण नहीं हुआ है, यह गौरवशाली महत्व भी उज्जैन का है: CM pic.twitter.com/XYbMKLszl9

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

संदेह होने पर खाद्य पदार्थ की जांच के लिए स्टाल भी लगाया है। "ईट राइट फूड" के सभी मापदंडों का यहां विशेष ध्यान रखा जा रहा है और आगे भी रखे जाने का दावा है। यह ऐसा फूड स्ट्रीट हब है जो लोगों को पौष्टिक, हितकारी और साफ भोजन प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। यहां स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन करते हुए भोजन बनाया और परोसा जाएगा ताकि उपभोक्ता की सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित किया जा सके।

300 साल पहले तक दुनिया में समय की शुद्धता की गणना उज्जैन से ही होती थी, यह उसका केंद्र बिंदु है।

हमने इस सेंटर पॉइंट और साइंस विभाग को जोड़कर एक ऑब्जर्वेटरी बनाई है, यहां से आप 21 जून और 22 दिसंबर को अपनी आंखों से सूर्य को उत्तरायण से दक्षिणायन होते देख सकते हैं: CM pic.twitter.com/FHY1jZr0kB

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

पीएम को लेकर बोले यादव

मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब गोवा में नरेन्‍द्र मोदी का नाम घोषित हुआ तो उसकी विचार बैठक उज्जैन में हुई और यहां तय हुआ कि भविष्य का प्रधानमंत्री कौन होगा। मोहन यादव ने इस दौरान कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों की भी तारीफ की।

"प्रसादम्" के माध्‍यम केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. @mansukhmandviya जी ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं हाईजेनिक को ध्‍यान में रखते हुए उज्‍जैन को खाने-पीने मूलभूत चीजें उपलब्‍ध कराई हैं।

इसके लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं: CM pic.twitter.com/Wdf5EYMVTa

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

मकर संक्रांति महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाएगी मप्र सरकार - सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा इस बार की मकर संक्रांति महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारी दृष्टि में केवल चार ही जातियां हैं। महिला, किसान, युवा, गरीब। हमारी सरकार इन चारों वर्गों के लिए बराबरी से काम कर रही है। कोविड के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाकडाउन की घोषणा की तब मैं भी डर गया था। बाबा महाकाल की कृपा से वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिला और मोदी के नेतृत्व में हम इस महामारी पर नियंत्रण पा सके। दुनिया के सामने मानवता का सिद्धांत पेश करते हुए वैक्सीन उपलब्ध करवाई। अब हमारी कोशिश होगी कि हर जिले में एक मेडिकल कालेज बने। सीएम ने कहा कि उज्जैन में जवाबदारी दोहरी हो जाती है। यहां से विधायक भी हूं और प्रदेश की जवाबदारी भी मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. @mansukhmandviya ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता एवं सुविधाओं के लिए "मनहित" मोबाइल ऐप लॉन्च किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/JF2CqHTvB9

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

विकसित भारत के लिए नागरिकों का स्वस्थ रहना आवश्यक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने विकास को स्वास्थ्य के साथ जोड़ा है। स्वस्थ होने का मतलब केवल उपचार के लिए अस्पताल बना देना नहीं बल्कि उन्हें स्वस्थ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है।

हर जगह लगेगी फूड स्ट्रीट

इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि केवल अस्पताल बनाना काफी नहीं है, लोगों को बेहतर भोजन भी देना है। उन्‍होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में देश में अन्‍य जगह फूड स्ट्रीट लगाई जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाएगा।

पीएम मोदी की तारीफ की

उन्‍होंने कोरोना काल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा किया और दुनिया में वैक्सीन का पहला डोज लगने के एक माह बाद ही भारत में भी वैक्सीन का पहला डोज लग गया। उन्होंने कहा कि 220 करोड़ डोज लगाने वाला देश भारत है। भाजपा में सामर्थ्य है और भारत ये कर सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

पैसों की कमी नहीं होने देंगे

मांडविया ने सीएम यादव से कहा कि आप, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सेक्‍टर में डेवलपमेंट के लिए लीड करें केंद्र सरकार संसाधन और पैसों की कमी नहीं रहने देगी जाएगी।

बिल गेट्स से मुलाकात का किया जिक्र

मांडविया ने बताया कि जब वे उद्योगपति बिल गेट्स से मुलाकात की तो उन्होंने भी भारत के कोविड मैनेजमेंट सिस्‍टम और वैक्सीनेशन की तारीफ की।

मनहित एप भी लांच

मनहित एप भी लांच किया गया। यह एप मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित है। जो कि मन: स्थिति समझने में मदद करेगा और सुझाव भी देगा।

स्ट्रीट फूड की वेबसाइट लांच

बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में प्रारंभ हुआ "प्रसादम"

उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीअन्न एवं विभिन्न प्रकार का स्वास्थ्यवर्धक और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ @mansukhmandviya ने महाकाल महालोक के… pic.twitter.com/hpvpWsmtaW — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) January 7, 2024

इस दौरान मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की गई। इसके साथ ही 218.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शिलान्‍यास और लोकार्पण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

अब से कुछ समय पश्चात उज्‍जैन को देश के पहले हेल्‍दी एवं हाईजेनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" की… pic.twitter.com/0KViBTTC50

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पत।

महाकाल महायोगिन महाकाल नमोस्तुते।।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. @mansukhmandviya के साथ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन कर जगत के मंगल एवं कल्याण की प्रार्थना की।… pic.twitter.com/xnFYl5gEdp

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ.@mansukhmandviya ने उज्जैन में देश के प्रथम हेल्‍दी एंड हाईजेनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" के एसओपी ब्रोशर का विमोचन किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/j3KrplgJej

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

इस बार की मकर संक्रांति महिला स‍शक्तिकरण के लिए समर्पित होगी: CM pic.twitter.com/UP43Wqp6fQ

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में कोविड की चुनौती के समय माननीय श्री @mansukhmandviya जी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किये, हम सभी उसे जानते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी के सभी कार्यों को पूरी शक्ति एवं सामर्थ्य के साथ सदैव आगे बढ़ाने का कार्य… pic.twitter.com/biszYAEGbH

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 7, 2024