• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

एमपी में मात्र 200 रुपए में घूम सकेंगे उज्जैन के 17 प्रमुख मंदिर, इन 12 रास्तों से गुजरेगी बस

धार्मिक पर्यटन और सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकाल लोक अन्नक्षेत्र पार्किंग परिसर से 'उज्जैन दर्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 04:23:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 04:23:07 PM (IST)
एमपी में मात्र 200 रुपए में घूम सकेंगे उज्जैन के 17 प्रमुख मंदिर, इन 12 रास्तों से गुजरेगी बस
एमपी में मात्र 200 रुपए में घूम सकेंगे उज्जैन के 17 प्रमुख मंदिर

HighLights

  1. ₹200 के एक ही टिकट पर 17 प्रमुख मंदिरों की यात्रा की सुविधा
  2. हॉप-ऑन हॉप-ऑफ सुविधा से यात्री किसी भी स्टॉप पर उतर सकेंगे
  3. बसों में मिलेगी जीपीएस, सीसीटीवी और डिजिटल गाइड की सुविधा

डिजिटल डेस्क। धार्मिक पर्यटन और सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकाल लोक अन्नक्षेत्र पार्किंग परिसर से 'उज्जैन दर्शन' और 'पीएम ई-बस सेवा' का शुभारंभ किया। इस सुविधा के तहत महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालु मात्र 200 रुपये के सिंगल टिकट पर शहर की 17 से अधिक प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों से कर सकेंगे।

इस बस सेवा की सबसे प्रमुख विशेषता 'हॉप-ऑन हॉप-ऑफ' व्यवस्था है। इसके तहत यात्री 27 किलोमीटर लंबे रूट पर किसी भी निर्धारित मंदिर पर उतरकर दर्शन कर सकते हैं और उसी टिकट का उपयोग कर अगली उपलब्ध बस से आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वयं बस में यात्रा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


27 किलोमीटर मार्ग पर जुड़ेंगे 17 धार्मिक स्थल

उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (UC TCL) के कार्यकारी निदेशक संदीप सोनी ने बताया कि 'उज्जैन दर्शन' बस सेवा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ और सुव्यवस्थित परिवहन उपलब्ध कराना है। यह बस मार्ग मेघदूत वन पार्किंग से शुरू होकर महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, शिप्रा घाट, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, भर्तृहरि गुफा, गढ़ कालिका, काल भैरव, सिद्धवट, अंगारेश्वर, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, भूखी माता, चिंतामण गणेश, अष्ट विनायक, शनि नवग्रह मंदिर और इस्कॉन मंदिर से होते हुए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन तक जाएगा।

डिजिटल भुगतान, जीपीएस और गाइड की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में जीपीएस आधारित लाइव ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। बस में एक डिजिटल असिस्टेंट सह गाइड भी तैनात रहेगा, जो श्रद्धालुओं को विभिन्न पौराणिक स्थलों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी देगा। टिकट का भुगतान यूपीआई (UPI) और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।

12 स्थानीय मार्गों पर भी चलेंगी ई-बसें

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के दैनिक आवागमन को बेहतर बनाने के लिए शहर में 12 नए बस रूट तय किए गए हैं। इनमें तपोभूमि से पान विहार, रेलवे स्टेशन से कालियादेह महल, कानीपुरा से अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट से नानाखेड़ा और अवंतिका विश्वविद्यालय से नानाखेड़ा जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। यह पहल सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के दृष्टिगत निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तीन स्तरीय प्रबंधन और संचालन व्यवस्था

बस सेवा का संचालन तीन प्रमुख संस्थाओं के समन्वय से होगा...

  • यूसीटीसीएल (UCTCL): नोडल संस्था के रूप में पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेगी।
  • ग्रीन सेल (Green Cell): बस ऑपरेटर कंपनी, जो चालकों, परिचालकों और बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके एवज में इसे 58 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाएगा।
  • चलो (Chalo) कंपनी: फेयर कलेक्शन और टिकटिंग व्यवस्था संभालेगी, जिसे 8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा।

पीएम ई-बस योजना के तहत केंद्र सरकार से लगभग 22 रुपये प्रति किलोमीटर की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, बालयोगी उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने को लेकर पथराव, पुलिस ने संभाली स्थिति, हाई कोर्ट में मस्जिद पक्ष की याचिका खारिज