यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले भारत हिंदू राष्ट्र बने
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो, इसके लिए उन्होंने रुद्राभिषेक किया, उन्होंने कहा- धर्म विरोधियों की ठठरी बंधे।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 01:42:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 01:52:01 PM (IST)
भगवान महाकाल का अभिषेक करते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीHighLights
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्यप्रदेश और देश की कल्याण की मंगलकामना की
- महाकाल दर्शन उपरांत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की।
उज्जैन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को शहर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर महाकाल का अभिषेक कर महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश और देश की कल्याण की मंगलकामना की।
धर्म विरोधियों की ठठरी बंधे
महाकाल दर्शन उपरांत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो, इसके लिए उन्होंने रुद्राभिषेक किया, उन्होंने कहा- धर्म विरोधियों की ठठरी बंधे।
महाकाल मंदिर में भी कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में भी कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं। महाकाल मंदिर की प्राचीन परंपरा बनी रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकाल मंदिर के पुजारियों की परंपरा, प्राचीन परंपरा अक्षुण्ण रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कथा के सिलसिले में आए हैं।