• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्जैन के डॉ मूसलगांवकर को उप्र का सर्वोच्च सम्मान

डॉ. केशवराव सदाशिव शास्त्री मूसलगांवकर को संस्कृत के क्षेत्र में दिए जाने वाला सर्वोच्च विश्व भारती सम्मान प्रदान किया

By Edited By:
Publish Date: Thu, 08 Feb 2018 03:59:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Feb 2018 11:43:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन के डॉ मूसलगांवकर को उप्र का सर्वोच्च सम्मान

उज्जैन। उत्तरप्रदेश सरकार ने शहर के वरिष्ठ विद्वान डॉ. केशवराव सदाशिव शास्त्री मूसलगांवकर को संस्कृत के क्षेत्र में दिए जाने वाला सर्वोच्च विश्व भारती सम्मान प्रदान किया। बुधवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मूसलगांवकर ने कहा कि हमें संस्कृत को रुचिकर बनाना होगा।

हमें पूर्वजों ने जो ज्ञान दिया है उस संपदा का आधुनिक संदर्भों के साथ जोड़कर नई पीढ़ी को देना होगा। पाश्चत्य जगत में जो अविष्कार होते हैं वह हमारे ग्रंथों पर आधारित ही होते हैं। मगर ये बात हमे बाद में पता चलती है। चूंकि हम संस्कृत से दूर होते जा रहे हैं। हमें संस्कृत के नजदीक आना होगा।


बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने डॉ. मूसलगांवकर पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा है। उप्र सरकार ने दिसंबर में विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की थी। उज्जैन के डॉ. मूसलगांवकर को संस्कृत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय साहित्यिक कार्य को देखते हुए सम्मान प्रदान किया गया है। बतौर पुरस्कार 5 लाख 1 हजार रुपए व स्मृति चि- प्रदान किए गए।

डॉ. मूसलगांवकर वैसे तो बतौर शिक्षक स्कूली शिक्षा से जुड़े रहे, मगर उनका लेखन आज कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है। उन्हें संस्कृत के क्षेत्र में नवीन व्याख्या शैली के लिए जाना जाता है। शास्त्रीजी अब तक 14 ग्रंथ लिख चुके हैं, जो दुनियाभर के ग्रंथालयों में उपलब्ध हैं।

लिख रहे योगसूत्र के भाष्य

शास्त्रीजी सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना पसंद नहीं करते। उनका कहना है बेहतर है कि मैं लेखन कर्म में अधिक से अधिक समय दूं। इससे ज्ञान की यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। वे इस समय योगसूत्र के भाष्य पर लिख रहे हैं, जिसके 2000 पृष्ठ वे हाथ से लिख चुके हैं। वर्ष 2018 में इसका प्रकाशन वाराणसी चौखंभा प्रकाशन से होगा।

अब तक मिल चुके ये पुरस्कार

राष्ट्रपति पुरस्कार

अभा कालिदास सम्मान

राज्य शिखर सम्मान

विद्वत भूषण सम्मान काशी

पद्मश्री पुरस्कार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।