Farmer Protest डिजिटल डेस्क, भोपाल, उज्जैन। न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न राज्यों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने भोपाल में रोक लिया में उज्जैन ले आई। पुलिस ने 70 किसानों को दिल्ली जाने से रोका है, जिन्हें गाड़ियों से उज्जैन लाया गया।
वहीं भोपाल में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि किसान ही आर्थिक गतिविधि को पैदा करते हैं। किराने की दुकान तब चलती है जब किसान की जेब में पैसा होता है।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लगातार ये अन्याय होता रहा है। सबसे न्यूनतम मांग तो MSP की होनी चाहिए। कम से कम उन्हें सही भाव तो मिले। ये बहुत आवश्यक है।
#WATCH भोपाल: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "...किसान ही आर्थिक गतिविधि को पैदा करते हैं। किराने की दुकान तब चलती है जब किसान की जेब में पैसा होता है... किसानों के साथ लगातार ये अन्याय होता रहा है। सबसे न्यूनतम मांग तो MSP की होनी चाहिए। कम से कम उन्हें सही भाव तो मिले। ये बहुत… pic.twitter.com/XYZdLKVVGR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
गौरतलब है कि किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें अधिकतर नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं।
बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा और उससे जुड़े संगठनों के किसान नेताओ को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गिरफ्तार किया जा रहा हैं। रविवार को प्रदेश के करीब 150 किसान नेताओं को थाने पर बैठाया गया है, तो किसी को जेल भेजा गया। सोमवार को इंदौर के कई किसान नेताओं को देपालपुर और सांवेर थाने में बैठाया गया। किसानों
संयुक्त किसान मोर्चा और उससे जुड़े संगठनों के किसान नेताओं को मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में गिरफ्तार किया जा रहा हैं। इसकी किसान नेताओं ने कड़ी निंदा की है।