• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire in Mahakal Temple: सामने आया वीडियो, देखिए महाकाल मंदिर में आरती में गुलाल डालने के दौरान कैसे लगी आग

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाॅक्टर मौके पर नहीं थे। डाॅक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 08:24:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 09:15:01 PM (IST)
Fire in Mahakal Temple: सामने आया वीडियो, देखिए महाकाल मंदिर में आरती में गुलाल डालने के दौरान कैसे लगी आग

HighLights

  1. भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते समय हादसा
  2. कुछ पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर भेजा
  3. कलेक्‍टर ने दिए घटना की जांच के आदेश

उज्‍जैन। महाकाल मंदिर में आरती के दौरान भभकी आग में गंभीर रूप से झुलसे चार पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद उज्‍जैन जिला अस्‍पताल में डॉक्‍टर विलंब से पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मंदिर में आग से पुजारियों, पंडों और सेवकों सहित 14 लोग झुलस गए। हादसे के बाद महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश का सिलसिला जारी है। वैसे भी अभी महाकाल गर्भगृह में भक्‍तों को नहीं जाने दिया जा रहा है।

वीडियो देखिये, उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में आरती के दौरान ऐसे लगी आग#MahakaleshwarTemple #Ujjain #Fire #Naidunia pic.twitter.com/2NXBGYF6UE

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 25, 2024

#WATCH | Priest Ashish Sharma says, "The traditional Holi celebrations were being held in Mahakal Temple. The fire spread in 'garbhagriha' due to 'gulaal'. Priests of the temple got injured. We have rushed them to the hospital..." https://t.co/2nj4utsepn pic.twitter.com/5asFJWKfsl

— ANI (@ANI) March 25, 2024

हादसे के बाद महाकाल मंदिर में अफरातफरी के हालात निर्मित हो गए थे। उल्‍लेखनीय है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।


naidunia_image

#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | 13 people injured in a fire that broke out in the 'garbhagriha' of Mahakal Temple during bhasma aarti today. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. The injured have been admitted to District Hospital.

(Earlier visuals… pic.twitter.com/cIUSlRirwo

— ANI (@ANI) March 25, 2024

उड़ाया जा रहा था गुलाल और भभकी आग

महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आग लगी। गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स भी लगाए गए थे। इसमें भी आग लगी। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।

डाॅक्टरों के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाॅक्टर मौके पर नहीं थे। डाॅक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में चार पुजारियों को इंदौर अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया।

VIDEO | 13 injured in fire inside 'garbhagriha' at Mahakaleshwar Temple in Madhya Pradesh's Ujjain.

"A fire broke out inside the 'garbhagriha' (of the Mahakaleshwar Temple) during the 'bhasma aarti' in the morning. 13 people were injured in the incident. They are undergoing… pic.twitter.com/fsKJJ9BzD2

— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2024

कमेटी करेगी जांच

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।