• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के टॉवर चौक पर फायरिंग, आरोपी ने पुलिस से की झूमाझटकी तो उसकी छाती पर बैठकर किया काबू

माधवनगर सीएसपी दीपिका शिंदे और टीआई गजेंद्र पचौरिया ने आरोपी का पीछा किया। पकड़ने के दौरान झूमाझटकी की तो थाना प्रभारी को उसकी छाती पर बैठकर काबू करना...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 08:34:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 08:51:23 AM (IST)
उज्जैन के टॉवर चौक पर फायरिंग, आरोपी ने पुलिस से की झूमाझटकी तो उसकी छाती पर बैठकर किया काबू
गोलीकांड के आरोपी की छाती पर बैठकर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने किया काबू।

HighLights

  1. आरोपी के पास से पुसिल को मिला एक देशी कट्टा और चार कारतूस
  2. पूछताछ में बोला- रोजाना कमेंट करता था, इसलिए चला दी गोली
  3. फायरिंग के बाद फैल गई दहशत, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के व्यस्त टावर चौक पर शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से सनसनी फैल गई। टॉवर चौक पर अपने पुत्र का इंतजार कर रहे आशुतोष पुत्र छोगालाल सोनी (50 वर्ष) निवासी अब्दालपुरा को एक बदमाश ने देशी कट्टे से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अनमोल अहिरवार ने तत्काल घायल को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसका उपचार शुरू हो सका। अनमोल सिंहस्थ प्रशिक्षण के लिए उज्जैन आया हुआ है। उसकी ड्यूटी टावर चौक पर लगी हुई है। घायल आशुतोष ने पुलिस को बताया कि वह आटो चालक पुत्र मुकेश का इंतजार कर रहे थे, तभी आरोपित आया और अचानक कट्टे से गोली चला दी।


रेलवे लाइन की ओर भाग रहा था आरोपित, मशक्कत के बाद दबोचा

गोली चलने की सूचना मिलते ही माधवनगर सीएसपी दीपिका शिंदे और टीआई गजेंद्र पचौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर पाकीजा शोरूम की ओर भागते हुए रेलवे लाइन की तरफ गया है। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित रेलवे पटरी पार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और पकड़ने पर झूमाझटकी करने लगा।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। दौरान उसके दोनों पैरों में चोट लगी है। आरोपित को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। आरोपित की पहचान प्रभुलाल पुत्र देवाजी निवासी तोबरीखेड़ा तराना हाल मुकाम चिमनगंज थाना के सामने झुग्गी बस्ती के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा और जेब से तीन अतिरिक्त कारतूस बरामद हुए। एक कारतूस वह फायर कर चुका था। इस प्रकार कुल चार कारतूस जब्त किए गए।

पूछताछ में बताया- रोजाना करता था कमेंट

प्रारंभिक पूछताछ में प्रभुलाल ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर फ्रीगंज क्षेत्र में आता था, जहां उसकी मुलाकात घायल आशुतोष से होती थी। उसका दावा है कि आशुतोष उसे रोजाना देखकर कमेंट करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने गोली चला दी। पुलिस आरोपित के इस बयान की भी जांच कर रही है।

बोला- कट्टा पुलिसकर्मी ने दिया

पुलिस के अनुसार आरोपित नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी बातें करता रहा। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जाएगी। अस्पताल में उसने चिल्लाते हुए दावा किया कि उसे कट्टा किसी पुलिसकर्मी ने दिया था। पुलिस इस बयान को गंभीरता से परख रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तराना क्षेत्र में उसकी किसी से पुरानी रंजिश थी, जिसके बाद वह उज्जैन आकर रहने लगा था।

परिवार ने भी बना रखी है दूरी

पुलिस के अनुसार प्रभुलाल के दो पुत्र आकाश और धीरज हैं, जो पुलिस कैटरिंग का कार्य करते हैं। परिवार उससे परेशान होकर उसे घर से अलग कर चुका है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, हथियार के स्रोत और नशे की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, यहां तिथि के अनुसार मनाते हैं राष्ट्रीय पर्व