• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत श्रेणी की पहली स्लीपर कोच ट्रेन उज्जैन को, महाकाल की नगरी से दिल्ली तक चलेगी

Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वादा किया था कि वंदे भारत श्रेणी की पहली स्लीपर कोच ट्रेन उज्जैन को दूंगा। अब रेल मंत्री अपना वादा पूरा करने जा रहे हैं। साथ ही उज्जैन-आलोट सीट से सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन से मुंबई के लिए भी यह ट्रेन चलाने की मांग की है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 09 Sep 2024 08:06:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Sep 2024 08:06:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत श्रेणी की पहली स्लीपर कोच ट्रेन उज्जैन को, महाकाल की नगरी से दिल्ली तक चलेगी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दौड़ सकती हैं।

HighLights

  1. यात्रियों को मिलेंगी हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं
  2. पारदर्शी कांच से बाहर के नजारे देखे जा सकेंगे
  3. रेल मंत्री ने कहा था पहली ट्रेन उज्जैन को दूंगा

अमित कसेरा (नईदुनिया), उज्जैन। जल्द ही रेल सफर का बदला अंदाज नजर आने वाला है। रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी तैयार कर रहा है। दिसंबर से पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए चल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अनिल फिरोजिया को इसकी जानकारी दी है।

रेल मंत्री ने कहा है कि वह पहली स्लीपर ट्रेन उज्जैन से ही चलाना चाहते है। सांसद फिरोजिया ने महाकाल महालोक के कारण बढ़ते यात्रियों के दबाव के कारण दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी नई ट्रेन चलाने की मांग की है।


naidunia_image

दिसंबर से दौड़ती नजर आएंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

  • रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन तैयार कर लिया है। दिसंबर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ट्रैकों पर दौड़ते नजर आएगी।
  • पहली ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं हैं।
  • गति अन्य ट्रेनों की अपेक्षा तेज है। कोच में बड़ा हिस्सा पारदर्शी कांच का बना हुआ है, जिससे बाहर के नजारे देखे जा सकेंगे।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये सुविधाएं भी

यह ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेन सेट है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। एयरोडायनामिक बाहरी लुक, मॉड्यूलर पेंट्री, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्वचालित बाहरी दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली, लोको पायलट के लिए शौचालय, सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम, यूएसबी चार्जिंग की व्यवस्था है।

इसके साथ ही रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फार्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

naidunia_image

उज्जैन से मुंबई के लिए भी वंदे भारत की मांग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को लेकर चर्चा हुई है। रेल मंत्री ने पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को उज्जैन से ही चलाने का आश्वासन दिया है। दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। - अनिल फिरोजिया, सांसद, उज्जैन-आलोट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।