• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में दुर्लभ दोमुंहे सांप की तस्करी करते पांच आरोपित गिरफ्तार,बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

By Amit AtalasiaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 22 May 2026 10:59:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 11:00:16 PM (IST)
उज्जैन में दुर्लभ दोमुंहे सांप की तस्करी करते पांच आरोपित गिरफ्तार,बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका
दोमुंहे सांप की तस्करी करते पांच आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. दोमुंहे सांप की तस्करी करते पांच आरोपित गिरफ्तार
  2. पुलिस ने सेंड बोआ सांप बरामद कर वन विभाग को सौंपा
  3. मामले में बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का सेंड बोआ (इंडियन चकलोन) सांप बरामद किया है, जिसे स्थानीय लोग दोमुंहा सांप कहते हैं।

पुलिस ने सांप और आरोपितों को वन विभाग को सौंप दिया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।

सांप को किसी को बेचने की कोशिश

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप को किसी को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सलमान खान निवासी मिल्कीपुरा, हफीज खान निवासी आगर रोड, अजहर खान निवासी मिल्कीपुरा, गुलरेज खान निवासी निजातपुरा तथा मुकेश निवासी कोकलाखेड़ी को गिरफ्तार किया है।


वन विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह सोलंकी ने बताया कि इस मामले में आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।

पूछताछ में बताया

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें सांप ग्राम कोकलाखेड़ी के एक खेत में नजर आया था। दुर्लभ प्रजाति का सांप होने की जानकारी के कारण उन्होंने उसे पकड़ लिया था और उसे बेचने की योजना बना रहे थे। मगर इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रारंभिक जांच में इस मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हुई 'काकरोच जनता पार्टी' की एंट्री! पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का हल्ला बोल, डिप्टी CM ने दिया ये जवाब