• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन यार्ड रिमाडलिंग काम के कारण चार ट्रेनें निरस्त, 52 ट्रेनों का रूट होगा डायवर्ट

उज्जैन यार्ड में रिमाडलिंग काम के कारण 11 से 15 अक्टूबर तक चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 52 ट्रेनों का रूट डायवर्ट होगा। रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीण...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 11:52:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 11:54:49 AM (IST)
उज्जैन यार्ड रिमाडलिंग काम के कारण चार ट्रेनें निरस्त, 52 ट्रेनों का रूट होगा डायवर्ट
ट्रेन कैंसल होने से यात्रियों को होगी परेशानी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 12 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट व आंशिक रूप से निरस्त होगी।
  2. 11 से 15 अक्टूबर तक होगा नॉन इंटरलाकिंग काम।
  3. नागदा-बीना एक्सप्रेस और इंदौर-उज्जैन पैसेंजर रहेगी कैंसल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन यार्ड में रिमाडलिंग काम किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए ब्लाक लेने के कारण 11 से 15 अक्टूबर तक चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि अप एवं डाउन 52 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं 12 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट किया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया निरस्त

  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19341 नागदा बीना एक्सप्रेस।
  • 12 से16 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19342 बीना नागदा एक्सप्रेस।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69214 इंदौर उज्जैन पैसेंजर।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69213 उज्जैन इंदौर पैसेंजर।

शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट व आंशिक रूप से निरस्त ट्रेन

  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69211 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69212 इंदौर उज्जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर 2025 तक गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन चित्तौड़गढ़ पैसेंजर , फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़ उज्जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59306 उज्जैन इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन से चलेगी तथा उज्जैन से विक्रमनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59320 भोपाल उज्जैन पैसेंजर मक्सी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्सी से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59319 उज्जैन भोपाल पैसेंजर, मक्सी रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा उज्जैन से मक्सी के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस, नागदा से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा भोपाल से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस, नागदा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से भोपाल के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59388 इंदौर नागदा पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा विक्रमनगर से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59387 नागदा इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा नागदा से विक्रमनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 अक्टूबर को बीना से चलने वाली गाड़ी संख्या 19324 बीना नागदा एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्सी से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।