• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मीनार टूटने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शाही मस्जिद में हुई जुमे की नमाज

छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद की मीनार का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को गिरकर टूट गया था। इसके ठीक एक दिन बाद, शुक्रवार को इलाके में जुमे की नमाज के दौरान स...और पढ़ें

By Prakash PrajapatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:08:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:08:08 PM (IST)
उज्जैन में मीनार टूटने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शाही मस्जिद में हुई जुमे की नमाज
उज्जैन स्थित शाही मस्जिद। -नईदुनिया

HighLights

  1. क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया
  2. स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है
  3. कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद की मीनार का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को गिरकर टूट गया था। इसके ठीक एक दिन बाद, शुक्रवार को इलाके में जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति या अफवाह को रोकने के लिए मस्जिद और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया था।

एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। बता दें कि मास्टर प्लान-2035 के तहत सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी सिलसिले में कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।


मार्ग के दायरे में आ रहे शाही मस्जिद के बाधक 10 फीट हिस्से को हटाने की कार्रवाई सोमवार से स्वयं मस्जिद कमेटी द्वारा की जा रही है, जो लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के दौरान गुरुवार को जब बाधक हिस्से को हटाया जा रहा था, तब मीनार का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर मुख्य छत पर जा गिरा।

इस दुर्घटना के कारण मस्जिद की छत को भारी नुकसान पहुंचा और मलबा अंदर बिखर गया, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। घटना के बाद शहरकाजी खलीकुर्रहमान ने समाजजन को संबोधित करते हुए इसे महज एक तकनीकी दुर्घटना बताया और कहा था कि किसी ने इसे जानबूझकर नहीं गिराया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि मस्जिद की तामीर का काम जल्द ही फिर से शुरू कर इसे दोबारा तैयार किया जाएगा। इस बीच, पिछले पांच दिनों से जारी सुरक्षा बंदोबस्त और बेरिकेडिंग के प्रभाव से क्षेत्रीय व्यापारियों का मंतव्य भी सामने आया।

व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों ने दबी जुबां में कहा कि वे किसी विवाद के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे तथा आम रास्ते और बाजार जल्द से जल्द सामान्य रूप से खुलें, ताकि ग्राहकों की आवाजाही पुनः शुरू हो सके और कारोबार पटरी पर लौट सके।

व्यापारियों का यह स्पष्ट मंतव्य अब प्रशासन तक पहुंच गया है, जिससे उम्मीद है कि सुरक्षा के साथ-साथ जल्द ही जनजीवन को भी सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान गिरी मीनार, छत हुई क्षतिग्रस्त; शुरू हुआ मरम्मत का काम