• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

सोने के झुमके व चांदी के कड़ों के लिए उतारा मौत के घाट, जेवरात बेचने गया तो खुला हत्या का राज

महिला ने सोने के झुमके व पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। जिसे लूटने के इरादे से दोनों ने महिला की दराते से गला रेतकर तथा लाठी से सिर पर वार कर हत...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 08:58:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 09:03:42 PM (IST)
सोने के झुमके व चांदी के कड़ों के लिए उतारा मौत के घाट, जेवरात बेचने गया तो खुला हत्या का राज
उज्‍जैन में महिला की हत्‍या।

HighLights

  1. भाई के साथ रहकर दूसरे के खेतों में मजदूरी करती थी।
  2. शुक्रवार को वह खेत में फसल काटने के लिए गई थी।
  3. स्वजन ने नानाखेड़ा पुलिस को इसकी शिकायत की थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवरखेड़ी निवासी महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। महिला शुक्रवार शाम से लापता थी। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने महिला को खेत में अकेला पाकर उसका दराते से गला रेत दिया और सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके कान से सोने के झुमके व पैरों से चांदी के कड़े उतारकर ले गए। शनिवार को आभूषण बेचने के लिए घूमने की सूचना पर पुलिस ने शंका के आधार पर पकड़ा तो हत्या का राजफाश हो गया।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवरखेड़ी निवासी भग्गूबाई पत्नी अंबाराम उम्र 70 वर्ष अपने भाई के साथ रहकर दूसरे के खेतों में मजदूरी करती थी। शुक्रवार को वह खेत में फसल काटने के लिए गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसके स्वजन ने नानाखेड़ा पुलिस को शिकायत की थी।


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव का निवासी दीपक उर्फ मंगल सोने के झुमके बेचने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कान्हा उर्फ कृष्णपाल के साथ मिलकर भग्गू बाई की हत्या करना स्वीकार किया था।

दोनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को भग्गूबाई अकेले ही खेत में काम कर रही थी। उस दौरान वह गुजरे थे। महिला ने सोने के झुमके व पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। इसे लूटने के इरादे से दोनों ने महिला की दराते से गला रेतकर तथा लाठी से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया था। दोनों ने महिला की हत्या के बाद शव से आभूषण उतार लिए थे। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।