• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा इंदौर विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष

गोलू शुक्ला के गर्भगृह में जाते वक्त रुद्राक्ष भी उनके साथ जाने लगा। इस दौरान मंदिर कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो विवाद की स्थिति बनी। झूमझटकी भी हुई।...और पढ़ें

By Suryanarayan MishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 05:39:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 08:46:41 PM (IST)
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा इंदौर विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष
महाकाल मंदिर और रुद्राक्ष शुक्‍ला। - फाइल फोटो।

HighLights

  1. ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती के समय की घटना।
  2. कर्मचारियेां के साथ विवाद की स्थिति बनी।
  3. कावड़ यात्रा के साथ उज्जैन पहुंचे थे विधायक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद नियम ताक पर रखे जा रहे हैं। श्रावण के दूसरे सोमवार को इंदौर-1 के विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला जबरन गर्भगृह में घुस गया। इस दौरान उसके पिता गोलू शुक्ला भी साथ थे। मंदिर कर्मचारियों ने रुद्राक्ष को रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जुलाई-2023 से ही प्रवेश प्रतिबंधित है। यह निर्णय भीड़ प्रबंधन को देखते हुए लिया गया था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर जैसे वीवीआईपी लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।


अन्य वीआईपी दर्शनार्थी नंदीहाल से दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर प्रबंध समिति इस नियम का पूरी तरह पालन नहीं करा पा रही है। भाजपा नेता समय-समय पर इस नियम को तोड़ गर्भगृह में प्रवेश करते रहे हैं। सत्ता के आगे अधिकारी भी कुछ भी नहीं कर पा रहे। ताजा मामला इंदौर-1 के विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला से जुड़ा हुआ है।

naidunia_image

कावड़ यात्रा के साथ आए थे

  • विधायक गोलू शुक्ला हर वर्ष की तरह कावड़ यात्रा लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे थे।
  • भस्म आरती से ठीक पहले गोलू शुक्ला मंदिर गए। उनके साथ बेटा रुद्राक्ष भी था।
  • बताया जाता है कि गोलू शुक्ला के गर्भगृह में जाते वक्त रुद्राक्ष भी उनके साथ जाने लगा।
  • इस दौरान मंदिर कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो विवाद की स्थिति बनी।
  • झूमाझटकी भी हुई। बाद में रुद्राक्ष शुक्ला गर्भगृह में घुस गया।
  • इस दौरान मंदिर के सीसीटीवी बंद थे। इसलिए घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है।
  • सूत्र बताते हैं कि गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला के साथ कुछ अन्य लोग भी प्रवेश कर गए थे।

एक व्यक्ति को अनुमति थी, प्रभारी से रिपोर्ट मांगी

मामले में महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि कावड़ यात्रा आई थी। कावड़ियों की ओर से किसी भी एक व्यक्ति को पूजा की अनुमति दी थी। इसके लिए विधायक गर्भगृह में गए थे। उनके साथ कौन-कौन गया, इसकी जांच करा रहे हैं। विवाद संबंधी रिपोर्ट भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे से मांगी गई है।

naidunia_image

पहले भी तोड़ा नियम

ऐसा पहली बार नहीं है कि रुद्राक्ष शुक्ला पर नियम तोड़ने के आरोप नहीं लगे हों। 2023 में भी प्रतिबंध के बावजूद रुद्राक्ष मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया था।

जानिए कब-कब टूटे गर्भगृह के नियम

  • 20 जनवरी-2025 को एक फूल बेचने वाला युवक गर्भगृह में प्रवेश कर गया था। इसमें एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया था। वहीं युवक पर एफआईआर हुई थी।
  • 19 अक्टूबर-2024 को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे और परिजनों सहित 4 लोगों ने प्रवेश कर लिया था। मामले में एक कर्मचारी को हटाया गया था।
  • अगस्त 2024 में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनके समर्थकों के गर्भगृह में प्रवेश के मामले ने काफी तूल पकड़ा था।
  • 10 अगस्त-2024 को उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी समर्थकों के साथ गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे।
  • अप्रैल 2023 में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित था। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना की थी।