ISKCON Temple Ujjain: इस्कान मंदिर में शीतकाल के दौरान रात 8.45 बजे बंद हो रहे पट
ISKCON Temple Ujjain: उज्जैन इस्कान मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में ऋतु अनुसार परिवर्तन किया जाता है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 11:19:27 AM (IST)
Updated Date: Fri, 01 Dec 2023 11:19:27 AM (IST)
भगवान राधा मदनमोहनHighLights
- भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में ऋतु अनुसार परिवर्तन किया जाता है।
- संध्या व शयन आरती आम दिनों की अपेक्षा आधा घंटा पहले होगी।
- मंदिर के पट भी रात 9 की बजाय 8.45 बजे बंद किए जा रहे हैं।
ISKCON Temple Ujjain: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में शीतकाल के चलते मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब प्रतिदिन रात 8.45 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। सामान्य दिनों में रात 9 बजे मंदिर के पट बंद किए जाते हैं। सर्दी के चलते संध्या व शयन आरती का समय भी बदल गया है।
ऋतु अनुसार परिवर्तन
पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में ऋतु अनुसार परिवर्तन किया जाता है। शीतकाल में भगवान को सर्दी ना लगे इसके लिए संध्या व शयन आरती आम दिनों की अपेक्षा आधा घंटा पहले होगी।
यह हुआ आरती का समय
28 नवंबर से प्रतिदिन शाम 7 बजे होने वाली संध्या आरती शाम 6.30 बजे तथा रात 9 बजे होने वाली शयन आरती रात 8.30 बजे की जा रही है। मंदिर के पट भी रात 9 की बजाय 8.45 बजे बंद किए जा रहे हैं। भक्त मंदिर की व्यवस्था व भगवान की दिनचर्या के अनुसार दर्शन लाभ ले सकते हैं।