• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

अंडरगारमेंट में पान मसाला छिपाकर ले जा रहा था प्रहरी, उज्जैन के भैरवगढ़ जेल में चेकिंग में खुला राज

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में एक जेल प्रहरी प्रतिबंध के बावजूद पान मसाले के पाउच अंदर ले जाते पकड़ा गया। अंडरगारमेंट में पान मसाले के पाउच मिले।

By Amit AtalasiaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 08:17:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 08:22:59 PM (IST)
अंडरगारमेंट में पान मसाला छिपाकर ले जा रहा था प्रहरी, उज्जैन के भैरवगढ़ जेल में चेकिंग में खुला राज
भैरवगढ़ जेल की सुरक्षा में सेंध

HighLights

  1. प्रहरी के पास मिले पान मसाले पाउच
  2. जांच के बाद किया गया निलंबन
  3. जेल में पहले भी मिल चुकी सामग्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में एक जेल प्रहरी प्रतिबंध के बावजूद पान मसाले के पाउच अंदर ले जाते पकड़ा गया। जांच के दौरान प्रहरी के अंडरगारमेंट में पान मसाले के पाउच मिले, जिसके बाद उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया।

सुबह जांच में खुलासा

जेल में रोजाना सुबह छह बजे ड्यूटी बदलने के दौरान प्रहरियों की जांच की जाती है। बुधवार सुबह जांच के दौरान प्रहरी नरेंद्र चौधरी के अंडरगारमेंट में पान मसाले के चार पैकेट मिले।

अधीक्षक ने किया निलंबित

जांच कर रहे अधिकारियों ने मामले की जानकारी जेल अधीक्षक मनोज साहू को दी। इसके बाद आरोपी प्रहरी को तत्काल निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई।

जेल में प्रतिबंधित सामग्री

जेल के अंदर नशा, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला और तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ प्रहरी लालच में आकर कैदियों तक यह सामग्री पहुंचाते हैं।

पहले भी सामने आ चुके मामले

पूर्व में भी जेल प्रहरियों को मादक पदार्थ और तंबाकू ले जाते हुए पकड़ा गया है। इसके अलावा कुछ लोगों ने कोल्डड्रिंक की बोतलों में शराब भरकर जेल परिसर में फेंकने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में शेयर मार्केट में 70% मुनाफे का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी, रील के विज्ञापन से बिछाया जाल