• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalidas Festival Ujjain 2021: कालिदास समारोह के मंच पर जीवंत हुए विक्रमादित्य, नई पीढ़ी को बताया कैसे थे सम्राट

Kalidas Festival Ujjain 2021: शंकर महादेवन ने शिव तांडव स्तोत्र और वैष्णवजन तैने कहिए के गायन पर बहुत तालियां बटोरी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 18 Nov 2021 01:00:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Nov 2021 10:04:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Kalidas Festival Ujjain 2021: कालिदास समारोह  के मंच पर जीवंत हुए विक्रमादित्य, नई पीढ़ी को बताया कैसे थे सम्राट

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अखिल भारतीय कालिदास समारोह में बुधवार शाम हिंदी नाटक सम्राट विक्रमादित्य का मंचन हुआ। भव्य लाइट एंड साउंड के बीच 85 कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन को माच शैली में संजीदगी से प्रस्तुत किया। नई पीढ़ी को कहानी के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, पराक्रम, ज्ञान, दानवीरता, उदारशीलता से अवगत कराया। सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शक-श्रोताओं ने सराहा। नाटक के निर्देशक संजीव मालवीय थे। प्रस्तुति विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति उज्जैन की ओर से दी गई थी। नाटक के मुख्य पात्र सम्राट विक्रमादित्य का किरदार विक्रमसिंह चौहान, राजा भर्तृहरि का किरदार रवि शर्मा, महारानी वीरमति का किरदार राशि तिवारी, आचार्य चंद्रगुप्त का किरदार महेश कौशिक, बेताल शरद शर्मा, राजा गर्दभिल्ल का किरदार डा. मोहन यादव और विश्वास तिवारी ने निभाया। सूत्रधार दुर्गेश बाली थे। नृत्य निर्देशन हरिहरेश्वर पोद्दार ने किया। संगीत निर्देशक इंदरसिंह बैस थे।

आज लोकनाट्य महाकवि कालिदास का मंचन और मयूरी सक्सेना का कथक समारोह में गुरुवार शाम 7 बजे पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में मालव लोक केंद्र द्वारा लोकनाट्य महाकवि कालिदास का मंचन किया जाएगा। निर्देशन कृष्णा वर्मा द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात उज्जैन की मयूरी सक्सेना द्वारा कथक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पहले अभिरंग नाट्यगृह में शाम पांच बजे महाकवि कालिदास व्याख्यानमाला होगी। इसमें शिमला के प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र राष्ट्रीय एवं सुशासन : कालिदास के संदर्भ में विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।


शंकर महादेवन के गायन ने श्रोताओं को किया चमत्कृत

फिल्म संसार के मशहूर पार्श्व गायक शंकर महादेवन (मुंबई) ने अपने आर्केस्ट्रा के साथ अभा कालिदास समारोह की दूसरी शाम में अपने भजनों और गीतों से श्रोताओं को चमत्कृत किया। सप्त दिवसीय समारोह का एकमात्र कार्यक्रम रहा, जो कालिदास अकादमी के मुक्ताकाशी रंगमंच पर आयोजित किया गया। शंकर महादेवन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता अंत तक मौजूद रहे और आनंदित होते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कलाकारों का स्वागत किया। शंकर महादेवन ने पारंपरिक भजनों, मराठी और संस्कृत गीत तथा फिल्मी नगमों से अपने प्रशंसकों को रिझा लिया। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत महाकवि कालिदास द्वारा लिखी पंक्ति से करते हुए गणेशजी को समर्पित भजन, लोकप्रिय मराठी, फिल्मी गीत और तेलुगू फिल्म का संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। भगवान शिव के विभिन्ना्‌ नामों वाला गीत भी गाया। एहसान और राय के साथ संयोजित सुनवे आए बाजे मुरलिया ने समां बांध दिया। जिसमें सुमधुर बांसुरी वादन का अपना खास लुत्फ रहा। इंडियन आइडियल से लोकप्रिय पार्श्व गायिका प्राजक्ता ने ओम नमः शिवाय का गायन किया। शंकर महादेवन और प्राजक्ता शुकरे के युगल स्वरों में ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया प्रस्तुति को भी श्रोताओं की भरपूर प्रशंसा मिली।

मंत्री डंग ने भी की शिरकत

कार्यक्रम के अधबीच ऊर्जामंत्री हरदीपसिंह डंग भी आ गए थे। शंकर महादेवन ने शिव तांडव स्तोत्र और वैष्णवजन तैने कहिए के गायन पर बहुत तालियां बटोरी। फिर उन्होंने श्रोताओं से साथ मिलकर नारायण हरि नारायण और ओम नमः शिवाय की प्रस्तुति संकीर्तन के रूप में की। फिल्मी गीत मितवा कहे धड़कने तुमसे क्या और ब्रीथलेस तुझे सब है पता मेरी मां जैसे फिल्मी नगमों का श्रोताओं ने जीभर कर लुत्फ उठाया। महादेवन के वाद्यवृंद में आशीष सक्सेना (साउंड इंजीनियर), प्रसाद पाध्ये (तबला), अमित पाध्ये (हारमोनियम), वरद कथपुरकर (बांसुरी), महेश खानोलकर (वायलिन), सूर्यकांत सुर्वे (साइड रिद्म), सोमित शिरीनापुरे (कीबोर्ड) तथा रीतेश अहोले (गिटार) शामिल थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।