दूल्हा बनेंगे बाबा महाकाल: उज्जैन में शिव नवरात्रि के पहले दिन कोटेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक शुरू
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर पर...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 09:22:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 09:22:15 AM (IST)
उज्जैन में कोटेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक शुरू।HighLights
- उज्जैन में कोटेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक शुरू।
- शिव नवरात्रि पर दूल्हा बनेंगे बाबा महाकाल।
- शिव नवरात्रि के पहले दिन कोटेश्वर महादेव की पूजा की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से शिव नवरात्र महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन परंपरानुसार सबसे पहले नैवेद्य कक्ष में श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन हुआ, जिसके पश्चात श्री कोटेश्वर महादेव की पूजा की गई। परंपरा अनुसार हल्दी अर्पित की गई। इसके बाद महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एकादश एकदशिनी रुद्राभिषेक पूजन हुआ।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हर वर्ष शिवरात्रि के पहले नौ दिनों तक शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। इस बार तिथि वृद्धि के कारण शिवनवरात्र महापर्व नौ के बजाय दस दिन का रहेगा। पुजारी भगवान महाकाल को केसर, चंदन तथा माता पार्वती को हल्दी लगाएंगे।
दिनभर पूजा अर्चना का विशेष अनुक्रम रहेगा। शाम को संध्या आरती में भगवान का नितनया श्रृंगार किया जाएगा। दूल्हे राजा के सजीले रूप के दर्शन कर भक्त निहाल होंगे।