• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंहस्थ में आंधी-ओले, बारिश से भारी तबाही 7 श्रद्धालुओं की मौत

आंधी के साथ हुई भारी बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 05 May 2016 05:29:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 May 2016 08:52:48 AM (IST)
सिंहस्थ में आंधी-ओले, बारिश से भारी तबाही 7 श्रद्धालुओं की मौत

उज्जैन/मालवा-निमाड़/इंदौर। अंधड़-तूफान और बारिश ने गुरुवार को कोहराम मचा दिया। सबसे ज्यादा

तबाही सिंहस्थ नगरी में हुई। मेला क्षेत्र में सैकड़ों पंडाल और पेड़ धराशायी हो गए। इससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। उधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया दौरा रद्द कर दिया। वे सुबह होने से पहले उज्जैन पहुंच जाएंगे।

उन्होंने मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50 हजार और सामान्य घायल को 25 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा- सभी घायलों का इलाज सरकार करवाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।


उज्जैन में शाम साढ़े चार बजे

अचानक बारिश शुरू हुई। 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। पंडालों में अस्थायी बिजली व्यवस्था होने के कारण करंट फैलने की आशंका से साधु-संत और श्रद्धालु शिविरों से बाहर आ गए।

कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उधर, रामघाट और अन्य घाटों पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से नालों का पानी शिप्रा में मिलने लगा। उधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री

लाल सिंह आर्य पहुंच गए।

यह भी देखें - सिंहस्थ में बर्बादी का तांडव, जानमाल का नुकसान

यहां ज्यादा नुकसान

मंगलनाथ क्षेत्र, चिंतामण ब्रिज, बड़नगर रोड इलाके में। चिंतामण के पास आम श्रद्धालुओं के लिए बना डोम गिर गया। शिविरों में पानी घुसा। कच्चे मार्गों पर कीचड़ के कारण हजारों वाहन मेला क्षेत्र में फंस गए।

इनकी हुई मौत

अंबाबाई पति गंगाराम निवासी नवासा तोखून (धार), बगदीराम पिता पूनमचंद (55) निवासी कनोरा (धार), साधु प्रहलाद पिता भागीरथ (60) निवासी अमरपुरा (देवास), गोविंद लोधी, नगर सैनिक, विदिशा व 1 अज्ञात की पंडाल गिरने से, रूमाल कौर पति प्रताप चौधरी (60) निवासी फरीदाबाद की पंडाल पर पेड़ गिरने से, पंचकोसी यात्री बुतीबाई पति रामेश्वर (55) निवासी दतोदा (इंदौर) की गाज गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - युवा बृहस्पति कम करेगा उज्जैन सिंहस्थ में चांडाल योग का प्रभाव

आज ओलावृष्टि की चेतावनी

संभाग में प्री मानसून गतिविधि चल रही है। मई के दूसरे हफ्ते में यह अधिक सक्रिय होने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र से काफी नमी आ रही है, जिससे बारिश हो रही है। प्रदेश में मानसून अच्छा रहेगा और समय पर आएगा। अगले 24 घंटे में भी खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर में ओलावृष्टि की आशंका है। -डॉ. अनुपम काश्यपी, निदेशक, मौसम विभाग, भोपाल