• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Bhasmarati: महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन की नई व्यवस्था, अब तीन महीने पहले किए जा सकेंगे आवेदन

भस्म आरती दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार किया गया है। नई तकनीक में जिस मोबाइल नंबर से एक बार भस्म आरती की बुकिंग हो चुकी...और पढ़ें

By Rajesh VermaEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 06:35:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 06:35:37 AM (IST)
Mahakal Bhasmarati: महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन की नई व्यवस्था, अब तीन महीने पहले किए जा सकेंगे आवेदन

HighLights

  1. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 1 जून से भस्म आरती दर्शन की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
  2. दर्शनार्थी अब तीन महीने पहले से ही भस्म आरती दर्शन बुकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  3. आवेदन स्वीकृत होने पर मंदिर समिति तय तारीख से एक महीने पहले दर्शनार्थियों को फोन कर इसकी सूचना देगी। बता दें कि वर्तमान में दर्शनार्थी 15 दिन पहले बुकिंग करा सकते थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 1 जून से भस्म आरती दर्शन की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। दर्शनार्थी अब तीन महीने पहले से ही भस्म आरती दर्शन बुकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन स्वीकृत होने पर मंदिर समिति तय तारीख से एक महीने पहले दर्शनार्थियों को फोन कर इसकी सूचना देगी। बता दें कि वर्तमान में दर्शनार्थी 15 दिन पहले बुकिंग करा सकते थे।

सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया भस्म आरती में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नई पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। एक जून से इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन जुलाई माह के लिए 9153 श्रद्धालुओं की बुकिंग को स्वीकृत किया गया है। दर्शनार्थी अब अपने निर्धारित दिनों में आकर भस्म आरती के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन तीन महीनों के लिए भक्त आवेदन कर सकते हैं।


24 घंटे के भीतर पास लेना होगा, प्रतीक्षा सूची भी

जिन श्रद्धालुओं ने भस्म आरती दर्शन के लिए अपना आवेदन भेज रखा है, उन दर्शनार्थियों को मंदिर समिति उनके मोबाइल नंबर पर बुकिंग कंफर्म होने की जानकारी देगी। जानकारी प्राप्त होने संबंधित दर्शनार्थी को 24 घंटे के अंदर प्रतिव्यक्ति 200 रुपये शुल्क जमा कराकर पास डाउनलोड करना होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं लेने पर श्रद्धालु का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रतीक्षा सूची की प्राथमिकता के आधार पर अगले श्रद्धालु की बुकिंग कर दी जाएगी।

श्रद्धालु इस प्रकार बुक करें अपनी भस्म मारती

श्रद्धालु अपनी भस्म आरती की बुकिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाकर भस्म आरती के एडवांस बुकिंग के आप्शन पर क्लिक कर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह के लिए अपनी भस्म आरती दर्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बुकिंग कंफर्म होने पर मंदिर समिति द्वारा भेजे गए मैसेज की लिंक पर क्लिक कर 200 रुपये आनलाइन जमा कराने होंगे। इसके बाद दर्शन पास (पीडीएफ फार्मेट में) मोबाइल पर ही डाउनलोड हो जाएगा।

एक बार आरती की फिर तीन महीने बाद आएगा नंबर

भस्म आरती दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार किया गया है। नई तकनीक में जिस मोबाइल नंबर से एक बार भस्म आरती की बुकिंग हो चुकी है, उस नंबर से तीन माह तक दोबारा बुकिंग नहीं होगी। साथ ही जिस दर्शनार्थी ने एक बार भस्म आरती के दर्शन कर लिए हैं, वह व्यक्ति तीन माह तक दोबारा भस्म आरती के दर्शन नहीं कर सकेगा। साॅफ्टवेयर संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड तीन माह पूरे होने के पहले स्वीकार नहीं करेगा। यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है क्योंकि श्रावण मास में कुछ रसूखदार लोग प्रत्येक सोमवार की भस्म आरती बुकिंग करा लेते थे। इससे दूसरे लोगों को श्रावण मास में सोमवार के दिन भस्म आरती का मौका ही नहीं मिल पाता था।