• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर परिसर में अब दिल्ली की डॉक्टर को काटा आवारा कुत्ता, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

दिल्ली से बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची डॉक्टर को मंदिर परिसर के अंदर ही एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद मंदिर के अस्पताल में उनका प्र...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 02:13:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 02:44:22 PM (IST)
Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर परिसर में अब दिल्ली की डॉक्टर को काटा आवारा कुत्ता, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन। फाइल फोटो

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में आवारा कु्तों का आतंक।
  2. श्रद्धालुओं को लगातार बना रहे हैं निशाना।
  3. प्रशासन नहीं करता इन्हें भगाने का प्रयास।

Mahakal Mandir Ujjain: उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया।

दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया।


मंदिर के अस्पताल में किया डॉक्टर का प्रारंभिक इलाज

मंदिर परिसर के अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. जूही का प्रारंभिक इलाज कर इंजेक्शन के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। परिसर में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खतरा बनते हैं।

naidunia_image

पहले जब श्रद्धालुओं को कुत्ते काटने के मामले सामने आए थे, तो मंदिर प्रशासन ने अधिकारियों ने कहा था कि आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से ये अंदर आ जाते हैं। मंदिर परिसर चारों ओर से खुला हुआ है। इसकी वजह से आस-पास के इलाकों से आवारा कुत्ते अंदर आ रहे है।

अधिकारियों के इस तर्क हो दिन 6 महीने से ऊपर बीत गए हैं, लेकिन आज भी मंदिर परिसर के अंदर आवारा कु्त्ते श्रद्धालुओं को काट रहे हैं। इस मामले में उज्जैन निगम से भी आवारा कु्त्तों को पकड़ने की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी मंदिर परिसर में आवारा कु्ते प्रवेश कर जाते हैं।