
Ujjain Mahakal Live Darshan: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। श्रावण के दूसरे सोमवार पर ज्योतिर्लिंग महाकाल में भगवान भस्मरमैया के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आए। देशभर के 2500 आस्थावानों को दर्शन अनुमति दी गई थी। गर्भगृह के सामने नंदी हाल, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् से दर्शनार्थियों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। तड़के पट खुलने के बाद भगवान का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात श्रृंगार हुआ। फिर महाानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महाकाल को भस्म अर्पित की गई। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। भस्म आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। ये दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। शाम को निकलने वाली सवारी के कारण कुछ देर के लिए दर्शन रोके जाएंगे।
आज पालकी में सवार होंगे चंद्रमौलेश्वर
आज बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी, अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर मन महेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाठ बाट के साथ सवारी शुरू होगी। दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर व मन महेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए#Mahakal #Ujjain #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/FnPRZd9ii1
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 25, 2022
यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, जगदीश मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां हरि हर का मिलन होगा, गोपाल मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए शाम करीब 7 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
- Shree Mahakaleshwar Temple Management Committee (@officialshreemahakalujjain) 25 July 2022
ॐ महारुद्राय सोमेश्वराय ज्योतिर्लिङ्गाय नमः ।
- SomnathTempleOfficial (@SomnathTempleOfficial) 25 July 2022