Mahakal Temple: अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
अभिनेता सुनील शेट्टी और मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 06:46:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jan 2024 10:25:38 AM (IST)
HighLights
- अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।
- सुनील अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे।
- इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं।
Mahakal Temple: उज्जैन। अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुनील शेट्टी और मप्र के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भस्मारती के दौरान नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। सुनील अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। इस दौरान महाकाल लोक निहारने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मीडिया से सुनील शेट्टी ने कही ये बात
भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने कुछ मीडियाकर्मियों से कहा कि यहां आकर उन्हें अद्भुत अनुभूति हुई है। उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी पहली मर्तबा भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे। उन्होंने यहां के इंतजामों की सराहना करते हुए प्रतिवर्ष आने की बात भी कही।
मंत्री राकेश सिंह बोले- खुशहाली की कामना
मप्र के मंत्री और पूर्व संसद सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से मध्य प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की है।