• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकाल मंदिर में वेंडिंग मशीन से पहले दिन बिका 47 हजार रुपये का लड्डू प्रसाद

उज्जैन के महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की खरीदारी के लिए वेंडिंग मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। यह मशीन मंदिर के गेट नंबर एक के पास स्थापित की गई है। ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 09:42:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Dec 2024 09:51:50 AM (IST)
महाकाल मंदिर में वेंडिंग मशीन से पहले दिन बिका 47 हजार रुपये का लड्डू प्रसाद
वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद खरीदती महिला श्रद्धालु।

HighLights

  1. इस वेंडिंग मशीन में लड्डू प्रसाद के तीन प्रकार के पैकेट उपलब्ध हैं।
  2. मशीन मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए एक नई और सुविधाजनक सेवा है।
  3. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम ने किया था मशीन का शुभारंभ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है।

इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं।

मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर

महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गेट नंबर एक के पास वेंडिंग मशीन से प्रसाद विक्रय का शुभारंभ किया था।


naidunia_image

अगले दिन सोमवार को मशीन को मंदिर के बैंक खाते से जोड़ने की शुरुआत हुई। मंगलवार शाम देर रात इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इसके बाद लड्डू प्रसाद विक्रय की शुरुआत हुई। बुधवार सुबह से शाम तक मशीन में तीन बार लड्डू प्रसाद के पैकेटों का भंडारण किया जा चुका था। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले दिन 47 हजार 700 रुपये का लड्डू प्रसाद बिका है।

तीन पैक में प्रसाद विक्रय

वेंडिंग मशीन से 100, 200 तथा 500 ग्राम के पैक में लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जा रहा है। मशीन की क्षमता अनुसार एक बार में 500 ग्राम के 36 पैकेट, 200 ग्राम के 42 पैकेट तथा 100 ग्राम के 90 पैकेट का भंडारण किया जा रहा है। पहले दिन मशीन में तीन बार पैकेट का भंडारण किया गया।

naidunia_image

यह है प्रसाद की कीमत

  • 500 ग्राम का पैकेट- 200 रुपये
  • 200 ग्राम का पैकेट- 100 रुपये
  • 100 ग्राम का पैकेट- 50 रुपये

पहले दिन इतने पैकेट बिके

  • 500 ग्राम के 108 पैकेट
  • 200 ग्राम के 126 पैकेट
  • 100 ग्राम के 270 पैकेट

योजना श्रद्धालुओं को आ रही पसंद

वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की योजना श्रद्धालुओं को पसंद आ रही है। जल्द ही मंदिर में कुछ और स्थानों पर नई मशीन लगाई जाएगी। - गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर