• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन में जीतू पटवारी के समर्थकों पर केस दर्ज, महाकाल मंदिर में तोड़ा था कांच

Mahakal Temple Ujjain: मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पटवारी के साथ मंदिर में प्रवेश के लिए की थी धक्का-मुक्की।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 20 Dec 2023 07:46:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Dec 2023 06:04:24 PM (IST)
Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन में जीतू पटवारी के समर्थकों पर केस दर्ज, महाकाल मंदिर में तोड़ा था कांच
महाकाल मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई धक्कामुक्की में टूटा गेट का कांच।

HighLights

  1. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया।
  2. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पहुंचे थे कार्यकर्ता
  3. कांग्रेस कार्यकताओं की धक्का-मुक्की के कारण टूटा था गेट का कांच

Mahakal Temple Ujjain: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर में लगे गेट का कांच टूटने के मामले में महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया था। उनकी धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

महाकाल पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को विशेष दर्शन की अनुमति दी गई थी। उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने के कारण भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान धक्का-मुक्की के अलावा कर्मचारियों से हाथापाई भी की गई थी, जिससे गेट का कांच फूट गया था। मंदिर समिति ने महाकाल पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को दर्शन की विशेष अनुमति दी गई थी। उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान भी था। इसे देखते हुए श्री महाकाल महालोक, वीआइपी गेट, काला गेट तथा नगाड़ा गेट पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस व मंदिर समिति के गार्ड शामिल थे।

naidunia_image

वीडियो फुटेज से हो रही जांच

सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को भीतर प्रवेश करने से रोका, बावजूद इसके कुछ लोग नगाड़ा गेट तक पहुंच गए। इन लोगों ने गेट को पार करके नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया।

इस मामले में जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। महाकाल मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, इसलिए महाकाल मंदिर थाने में दोषियों के विरुद्ध एफआइआर कराई गई है।