• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Ujjain: जबलपुर के भक्‍त ने महाकाल को अर्पित किए 1 लाख 8 हजार रुपये कीमत के 2 आम, यह है खासियत

जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने उज्‍जैन में भगवान महाकाल को दो अनूठे आम अर्पित किए। परिवार का आम का फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस का नाम भगवान महाकाल के...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 12:35:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jun 2024 02:22:13 PM (IST)
Mahakal Temple Ujjain:  जबलपुर के भक्‍त ने महाकाल को अर्पित किए 1 लाख 8 हजार रुपये कीमत के 2 आम, यह है खासियत
महाकाल को अर्पित आम, दूसरे चित्र में संकल्‍प परिहार।

HighLights

  1. एक भक्‍त ने भगवान महाकाल को विदेशी प्रजाति के आम अर्पित किए।
  2. भक्‍त ने अपने फार्म हाउस का नाम महाकाल के नाम पर ही रखा है।
  3. जबलपुर का भक्‍त हर साल महाकाल को आम अर्पित करता है।

उज्‍जैन। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त भगवान महाकालेश्‍वर के दर्शनों के लिए उज्जैन आ रहे हैं। पूजा और दर्शनों के दौरान भक्‍त भगवान महाकाल को सोना-चांदी के आभूषणों के साथ अन्‍य वस्‍तुएं भी अर्पित कर रहे हैं। महाकाल के ऐसे ही भक्‍त ने महाकाल को दो आम अर्पित किए। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। जापान व ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आम की ये किस्में परिहार ने अपने फार्म हाउस में उगाई हैं।

विदेशी प्रजाति के हैं आम

जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर2-ई2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंl मियाजाकी आम की कीमत 90000 रुपये तथा आर2-ई2 आम की कीमत 18000 रुपये है।


naidunia_image

महाकाल के नाम पर है फार्म हाउस

परिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्‍य भक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है।

12 एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्‍में हैं। फार्म में इसमें 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हुए हैं।

naidunia_image

हर वर्ष अर्पित करते हैं महाकाल को आम

संकल्‍प सिंह परिहार के अनुसार वे हर वर्ष उज्‍जैन के महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं।

naidunia_image

सबसे महंगे आमों में से एक

मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है। यह आम जापान के मियाजाकी प्रांत से आया है, इसलिए इसे मियाजाकी आम कहा जाता है। इसका मूल नाम 'ताइयो-नो-टोमागो' है। यह आम गहरे लाल रंग का होता है। इसका वजन करीब 350 ग्राम होता है। जब यह पूरी तरह से पक जाता है तो इसका वजन 900 ग्राम तक पहुंच जाता है। इसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कीमत 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है।

मियाजाकी आम की खासियत

  • इसमें 15 फीसद ज्‍यादा शुगर होती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।
  • औषधीय गुणों के कारण यह महंगा बिकता है।