• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Ujjain: फ‍िल्‍म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, मीडिया से कही ये बात

अभिनेता मनोज बाजपेयी इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में श‍िरकत करने आए हैं।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 21 May 2024 11:51:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 02:31:04 PM (IST)
Mahakal Temple Ujjain: फ‍िल्‍म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, मीडिया से कही ये बात

उज्‍जैन। फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी आज उज्‍जैन पहुंचे। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मनोज बाजपेयी विविध कार्यक्रमों में श‍िरकत करने इंदौर आए हैं। नंदी हाॅल से महाकाल दर्शन के बाद मनोज बाजपेयी ने मीडिया से बात की और अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने अपनी आने वाली नई फिल्म भैया जी की सफलता के लिए प्रार्थना भी की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने नंदी हाल से बाबा महाकाल का दर्शन व पूजन किया। साथ ही महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित भैरवजी का पूजनअर्चन किया।

naidunia_image

मनोज सुबह अपने कुछ मित्रों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजाअर्चना की।

naidunia_image

उल्‍लेखनीय है कि मनोज बाजपेयी जाने-माने फ‍िल्‍म अभिनेता हैं। वे बॉलीवुड में अपने विविध रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का फ‍िल्‍म पुरस्‍कार भी मिल चुका है।

naidunia_image

भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्‍होंने भगवान महाकाल से क्‍या मांगा यह तो नहीं बता सकते क्‍योंकि यह व्‍यक्तिगत है, लेकिन महाकाल के दर्शन कर वे खुद को सौभाग्‍यशाली मानते हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी अगली फ‍िल्‍म भैया जी 24 तारीख को रिलीज हो रही है।


naidunia_image

उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। महाकाल महालोक में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है।