• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में विशेष इंतजाम, महालोक से होगा प्रवेश... जानिए पार्किंग से दर्शन तक पूरी प्लानिंग

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की ...और पढ़ें

By Rajesh VermaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 05:20:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 05:20:44 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में विशेष इंतजाम, महालोक से होगा प्रवेश... जानिए पार्किंग से दर्शन तक पूरी प्लानिंग
महाशिवरात्रि पर आम भक्तों को महाकाल महालोक से मिलेगा प्रवेश। फाइल फोटो

HighLights

  1. महाशिवरात्रि पर नए साल जैसी व्यवस्था
  2. सामान्य व शीघ्र दर्शन के अलग द्वार
  3. महालोक से होगा सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर नए साल जैसी दर्शन व्यवस्था रहेगी। बुधवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

naidunia_image

महापर्व पर सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश श्री महाकाल महालोक से रहेगा। वहीं शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्वानुसार दो द्वार निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालु की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम होंगे।

यह रहेगी दर्शन व्यवस्था

-सामान्य दर्शनार्थी : आम भक्त कर्कराज पार्किंग, भील समाज की धर्मशाला, गौंड बस्ती, चारधाम मंदिर पार्किंग, शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय द्वार, महाकाल महालोक होते हुए गणेश व कार्तिकेय मंडपम से दर्शन करेंगे।

-शीघ्र दर्शन टिकट : 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों को लिए भील समाज धर्मशाला से अलग कतार रहेगी। यह श्रद्धालु चारधाम मंदिर के सामने से होकर अशोक सेतु से मंदिर में प्रवेश करेंगे।

-शीघ्र दर्शन टिकट : 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों के लिए दूसरा द्वार बड़े गणेश मंदिर के सामने बनाया गया है। शहर की ओर से आने वाले भक्त हरसिद्धि की पाल से बड़े गणेश मंदिर की गली से प्रवेश करेंगे।

-प्रोटोकाल दर्शन : महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले अतिविशिष्ट, विशिष्ट तथा विशेष पासधारी दर्शनार्थियों का प्रवेश बेगमबाग स्थित नीलकंठ द्वार से रहेगा।

सामान्य व शीघ्र दर्शन के लिए अलग-अलग पार्किंग

महाशिवरात्रि पर सामान्य व शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। सामान्य श्रद्धालु मेघदूत व कर्कराज पार्किंग में अपने वाहन पाक कर सकेंगे। शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों के वाहन कार्तिक मेला ग्राउंड, राणोजी की छत्री, शगुन गार्डन तथा महाकाल मंडपम् में तात्कालिक व्यवस्था अनुसार किए जा सकेंगे।


सुविधापूर्वक दर्शन के लिए यह भी जानें

  • मिलेंगे शीघ्र दर्शन टिकट : कर्कराज पार्किंग तथा हरसिद्धि की पाल पर शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • शौचालय की सुविधा : कर्कराज पार्किंग, भीलसमाज धर्मशाला, चारधाम पार्किंग व हरसिद्धि की पाल पर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
  • 200 मीटर पर पेयजल : दर्शन की कतार में खड़े दर्शनार्थियों के लिए हर 200 मीटर पर पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था तय की गई है।
  • बसों का संचालन होगा : श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। दर्शनार्थी सुविधा पूर्वक आवागमन कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी : महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रहेगी। जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।