यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahakaleshwar Temple Ujjain: महाराष्ट्र से आए भक्तों ने बाबा महाकाल को अर्पित किये पांच लाख रुपये, चांदी के बिस्किट किये भेंट
मंदिर समिति की ओर से कर्मचारियों ने दानदाताओं का सम्मान कर दान की रसीद प्रदान की। जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया मंगलवार को महाराष्ट्र मुंबई से आ...और पढ़ें
By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 08:03:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Feb 2024 08:03:07 PM (IST)
भेंट में प्राप्त चांदी के चौरसे। उज्जैन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों द्वारा भेंट अर्पण का सिलसिला जारी है। मंगलवार को महाराष्ट्र से आए भक्त ने निशुल्क अन्नक्षेत्र के लिए पांच लाख रुपये तथा चंद्रपुर से आए दर्शनार्थी ने करीब एक किलोग्राम चांदी के दो चौरसे से भेंट किए हैं।
मंदिर समिति की ओर से कर्मचारियों ने दानदाताओं का सम्मान कर दान की रसीद प्रदान की। जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया मंगलवार को महाराष्ट्र मुंबई से आए भक्त प्रशांत गुंजालकर महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र की व्यवस्था को देखकर खासे प्रभावित हुए।
उन्होंने देशभर से आने वाले भक्तों को अपनी ओर से भोजन कराने के लिए पांच लाख रुपये की नकद राशि भेंट की। प्रोटोकॉल सहायक चंद्रप्रकाश शर्मा ने राशि प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया। गुंजालकर ने मंदिर समिति की चिंतामन स्थित गौशाला में उपयोग के लिए करीब 50 हजार रुपये की लागत के उपकरण भी भेंट किए हैं।
इसी प्रकार चंद्रपुर से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु सरबजीसिंह़ ने 1 किलो 55 ग्राम चांदी के दो चौरसे भेंट किए।