• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivaratri 2024: महाशिवरात्रि पर उज्‍जैन में मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में नहीं होगी भातपूजा

महाकाल वन में स्थित चौरासी महादेव में से एक प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की धूम शुरू होगी।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 07:29:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Feb 2024 07:29:41 AM (IST)
Mahashivaratri 2024:  महाशिवरात्रि पर उज्‍जैन में मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में नहीं होगी भातपूजा

HighLights

  1. दिनभर जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त, महानिशाकाल में महापूजा होगी
  2. महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजन का क्रम बंद रहता है।
  3. दर्शनार्थी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक महामंगल के दर्शन व जलाभिषेक करते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजा नहीं होगी। भक्त दिनभर महामंगल का जलाभिषेक कर सकेंगे। महानिशाकाल में मंगलनाथ की महापूजा होगी। 9 मार्च की तड़के 4 बजे भगवान के शीश पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। सुबह 6 बजे सेहरा उतरने के बाद भातपूजा का क्रम पुन: शुरू होगा।

महाशिवरात्रि पर भातपूजा नहीं

मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजन का क्रम बंद रहता है। दर्शनार्थी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक महामंगल के दर्शन व जलाभिषेक करते हैं। शाम 4 बजे जलाभिषेक का क्रम थमने के बाद भगवान की विशेष पूजा अर्चना व संध्या आरती की जाती है। इसके बाद मध्यरात्रि से पुन: पूजन का विशेष अनुक्रम शुरू होता है। मंदिर की परंपरा अनुसार इस बार भी 8 मार्च को नित्य नैमित्तिक क्रम से सुबह 6 बजे पुजारी भातपूजा करेंगे। भक्तों के भातपूजा करने पर प्रतिबंध रहेगा। एक दो दिन में इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।


अंगारेश्वर में 29 से शिवनवरात्र की धूम

महाकाल वन में स्थित चौरासी महादेव में से एक प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की धूम शुरू होगी। पुजारी पं.रोहित उपाध्याय ने बताया ज्योतिर्लिंग महाकाल की तरह अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवनवरात्र उत्सव मनाने की परंपरा है।

भगवान को लगेगी हल्‍दी

29 फरवरी को भगवान को हल्दी लगाकर दूल्हा बनाया जाएगा। शाम को भगवान का विशेष शृंगार होगा। विशिष्ट पूजा व शृंगार का यह क्रम पूरे नौ दिन चलेगा। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर भगवान के शीश फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। भक्तों को दिनभर फलाहारी खीर प्रसादी का वितरण होगा। महापर्व पर मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की जाएगी।