• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के एक मकान में लगी भीषण आग, पांच लोग फंसे, सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला

अलखनंदा नगर में सोमवार रात करीब एक बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिल...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 09:38:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 09:38:46 PM (IST)
उज्जैन के एक मकान में लगी भीषण आग, पांच लोग फंसे, सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला
मकान में लगी भीषण आग। (एआई इमेज)

HighLights

  1. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  2. तीन दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू
  3. मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : अलखनंदा नगर में सोमवार रात करीब एक बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। पहली मंजिल पर मौजूद परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस और दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया

अलखनंदा नगर निवासी अनमोल मोगा के मकान में रात करीब एक बजे अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। धुआं और लपटें देखकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर नानाखेड़ा टीआइ नरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया

दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से पहली मंजिल पर फंसे अनमोल, आयुष मोगा, महक, दीवान व मीना को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से करीब चार से पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

कार की टक्कर से युवक की मौत

उज्जैन: दोस्तों के साथ पोल्ट्री फार्म के लिए जमीन देखने गए युवक की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त उसे समय पर अस्पताल नहीं ले गए। इससे नाराज स्वजन ने चरक अस्पताल में दोनों की पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार शैलेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी छायानगर सोमवार को दोस्त राम लोहार और लक्की धाकड़ निवासी लक्ष्मीनगर, के साथ स्कूटी से करोंदिया में जमीन देखने गया था। शैलेंद्र पोल्ट्री फार्म के लिए जमीन तलाश रहा था। रात करीब 10 बजे तीनों लौट रहे थे।

गरोठ रोड स्थित पंवासा ब्रिज पर सामने से आ रही कार ने शैलेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्वजन के अनुसार राहगीरों ने शैलेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद राम और लक्की अस्पताल पहुंचे। स्वजन ने दोनों पर शैलेंद्र को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- धरमपुरी थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, बचाने के प्रयास में सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी झुलसे; मचा हड़कंप