• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: CM मोहन यादव भैरवगढ़ जेल पहुंचे, भोजन की गुणवत्ता देखी, भर्तृहरि गुफा पहुंचकर किया पूजन

Mohan Yadav in Ujjain: उज्‍जैन के महाकाल महालोक में स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन आज किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 09:08:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 01:00:03 PM (IST)
Ujjain News: CM मोहन यादव भैरवगढ़ जेल पहुंचे, भोजन की गुणवत्ता देखी, भर्तृहरि गुफा पहुंचकर किया पूजन
मोहन यादव ने भैरवगढ़ जेल की भोजनशाला में खाने की गुणवत्‍ता देखी

HighLights

  1. आज उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  2. स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का करेंगे उद्घाटन
  3. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे

Mohan Yadav in Ujjain डिजिटल डेस्क, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन के लिए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव उज्‍जैन पहुंचे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भर्तृहरि गुफा पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री गौशाला भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में भर्तृहरि गुफा पहुंचकर शिव अवतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर गौशाला में गौमाता को गौ आहार खिलाकर सेवा की।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/qhc4SZmKgw

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

महंत डॉ. रामेश्वर दास से की भेंट


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गऊघाट स्थित महंत डॉ. रामेश्वर दास के आश्रम पहुंचकर उनसे भेंट कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के गऊघाट स्थित परम पूज्य महंत डॉ. रामेश्वर दास जी के आश्रम पहुंचकर उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री जी का आश्रम में सभी साधु-संतों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp भी उपस्थित रहे।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/dTEm1oBA33

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

भैरवगढ़ जेल में देखी भोजन की गुणवत्‍ता

मोहन यादव भैरवगढ़ जेल भी पहुंचे, जहां उन्‍होंने व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही भोजनशाला का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता भी जांची। जानकारी के अनुसार इस दौरान मोहन यादव काे गार्ड आफ आनर भी दिया गया, लेकिन यादव ने इसे लेने से इनकार कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्‍जैन के भैरवगढ़ केंद्रीय जेल पहुंचकर निरीक्षण किया एवं बंदियों को प्राप्त हो रही सुविधाओं के संबंध में उनसे चर्चा की।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सतत सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/oIlpxTvvVM

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

वाल्मिकी आश्रम भी गए यादव

मोहन यादव उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम भी गए, जहां उन्‍होंने संत सोहनदास जी की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरानबालयोगी उमेशनाथ महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम पहुंचकर संत श्री सोहनदास जी की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर परम पूज्य श्रद्धेय बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी… pic.twitter.com/VrR8BeWLXw

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

बता दे कि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। इसके साथ ही 218 करोड़ रुपये के 187 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अब से कुछ देर पश्चात उज्जैन के श्री महाकाल महालोक परिसर में देश के प्रथम हेल्दी एंड हाईजेनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" का उद्घाटन करेंगे। @DrMohanYadav51@mansukhmandviya pic.twitter.com/VnlPwpSouL

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 7, 2024

50 फूड स्टाल खुलेंगे

बता दें कि प्रसादम में विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के लिए लगभग 50 फूड स्टाल खोले जाएंगे, इसके लिए जल्द ही दुकान आवंटित होगी। यहां बेहद स्वच्छ वातावरण में लोग मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले-लड्डू, पोहा-जलेबी सहित अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल रहेगा। क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।

naidunia_image

लांच होगी स्ट्रीट फूड की वेबसाइट

उद्घाटन समारोह में हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टाल लगाएगा, जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर हो रहा विस्तार।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल महालोक परिसर में देश की पहली उज्जैन फूड स्ट्रीट (प्रसादम) का शुभारंभ एवं ₹218 करोड़ की… pic.twitter.com/I3WhEbJgBu

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 6, 2024