• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1258 बुजुर्ग और 225 दिव्यांग मतदाता, आज घर बैठे कर पाएंगे मतदान

मतदान की प्रक्रिया कराने के लिए दल नियुक्त कर मतदान सामग्री का वितरण कर दिया गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी।

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 06 May 2024 09:13:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 May 2024 09:13:07 AM (IST)
MP News: 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1258 बुजुर्ग और 225 दिव्यांग मतदाता, आज घर बैठे कर पाएंगे मतदान

उज्जैन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो जाएगी। पहले चरण में अपनी पसंद का उम्मीदवार लोकसभा में भेजने के लिए जिले के 225 दिव्यांग और 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले 1258 मतदाता 6 मई को घर बैठे मतदान करेंगे। किसी विशेष कारण से इस दिन कोई मतदान से वंचित रह जाता है तो फिर उन्हें 7 मई को मतदान करने का दोबारा मौका मिलेगा।

मतदान की प्रक्रिया कराने के लिए दल नियुक्त कर मतदान सामग्री का वितरण कर दिया गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार संसदीय क्षेत्र में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 25821 मतदाता हैं, जिनमें से दिव्यांग श्रेणी के 225 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 1258 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने के लिए पिछले माह फार्म 12 डी भरकर निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया था।


मतदान के लिए 98 रूट बनाए हैं

घर बैठे मतदान की सूचना नियमानुसार राजनीतिक दलों को दे दी गई है। दूसरे चरण में मतदान 13 मई को 2097 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें सभी आम और खास मतदाता कर सकेंगे। इस दिन मतदान के लिए आठ विधानसभा क्षेत्र में बंटे संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में 17 लाख 98704 मतदाताओं के नाम है, जिनमें पुरुषों की संख्या नौ लाख 7231, महिलाओं की संख्या आठ लाख 91395, थर्ड जेंडर की संख्या 78 और सर्विस वोटर की संख्या 1535 शामिल है।