• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे

MP News: डॉ. मोहन यादव कहा- केवल एमओयू साइन नहीं करेंगे बल्कि भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 09:15:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Feb 2024 12:52:31 PM (IST)
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे
उज्जैन में सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य का भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव।

HighLights

  1. अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, सागर में भी इन्वेस्टर्स समिट होगी।
  2. 40 दिवसीय विक्रमोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां तय की हैं।
  3. 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा।

MP News: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार दोपहर उज्जैन आए। उन्होंने एक, दो मार्च को उज्जैन में होने वाली क्षेत्रीय इन्वेस्टर्स समिट और 40 दिवसीय विक्रम व्यापार मेले की तैयारी पर कहा कि उज्जैन के माध्यम से पूरे प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे। केवल एमओयू साइन नहीं करेंगे बल्कि भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

हृदय प्रदेश के विकास को गति देने तैयार है उज्जैन...

'निवेश मध्यप्रदेश'

यह अवसर है विशेष

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

🗓️ 1 और 2 मार्च, 2024

📍 उज्जैन@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/jvVkMlTWXs

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 23, 2024

देवास रोड पर खुली बेस्ट कार्पोरेशन कंपनी (होजयरी वस्त्र निर्माण उद्योग) उदाहरण है। जो कहा है वो आगे भी करके दिखाना है। प्रदेश में केवल अधोसंरचना विकास से काम नहीं चलेगा। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने की भी आवश्यकता है। अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, सागर में भी इन्वेस्टर्स समिट होगी।


उन्होंने विक्रमोत्सव और नौ अप्रैल को होने वाले गुड़ी पड़वा पर होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। कहा कि विक्रमोत्सव का भव्य रूप इस बार देखने को मिलेगा। पहली बार उज्जैन में इन्वेस्टर्स समिट की जा रही है। भव्य व्यापार मेला लगाया जा रहा है। 40 दिवसीय विक्रमोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां तय की हैं।

इसके शुभारंभ वाले दिन 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। यह भी बताया कि 26 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश आएंगे। उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया जाएगा। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य का भूमिपूजन किया।

naidunia_image

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद अंतर्गत छह करोड़ रुपये से सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य, शिप्रा विहार स्थित नक्षत्र उद्यान में एक करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य और त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास तीन करोड़ 62 लाख रुपये से बनाई जाने वाली पार्किंग और पब्लिक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

शासकीय महाविद्यालय तराना में विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत 91 लाख रुपये से प्रयोगशाला भवन बनाई प्रयोगशाला, खाचरौद के गांव लुसड़ावन, केसरिया, डोडिया, सकतखेड़ी, बनबना, बोरखेड़ा पित्रामल, जलोदिया जागीर, पिपल्याशीष, हताई एवं अंतरालिया में आठ करोड़ 30 लाख रुपये से आकार ली नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत तराना विधानसभा क्षेत्र में छह करोड़ आठ लाख रुपये से बनने वाले एमआरएल 02-कायथा-खारपा-तराना मार्ग संग 135 मीटर लंबे पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल आदि साथ थे।