Muhurat for Shopping: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही बाजार गुलजार हो जाएंगे। ग्रहों के युति संबंध से व्यापार, व्यवसाय को प्रगति के पंख लगेंगे। विभिन्न योग संयोग व मुहूर्त भी खुशियों की खरीदी के लिए तीन माह विशेष बता रहे हैं। 30 सितंबर से शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी, 30 दिसंबर तक तीन माह में खरीदी के 30 सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त आएंगे। विशिष्ट संयोगों में भूमि, भवन, दो व चार पहिया वाहन, सोने,चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, बीमा पॉलिसी आदि की खरीदी स्थाई समृद्धि कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया ग्रह गोचर की गणना से देखें तो आने वाले दिनों में ग्रहों का अलगअलग दृष्टि संबंध तथा अन्य ग्रहों से युति संबंध बजार को गति प्रदान करेगा।
यह भी कहा जा सकता है कि कीमती धातुओं सोना, चांदी, तांबा, पीतल, जस्ता, कांसा आदि का बढ़ते क्रम में प्रभाव दिखाई देगा। यही नहीं नक्षत्रों से संबंधित क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स आइट्म, शेयर मार्केट, पॉलिसी बाजार, बैंकिंग सेक्टर, रेलवे से जुड़े टेंडर आदि क्षेत्रों में जबरजस्त प्रगति देखने को मिलेगी। क्योंकि तीन माह की अवधि में मीन राशि में बृहस्पति का परिभ्रमण तथा मकर राशि में शनि का गोचरस्थ होना बाजार को संतुलित रखते हुए बैंकिंग सेक्टर को उन्नति प्रदान करेगा। इसी के परिणाम स्वरूप भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद आदि की खरीदी में जनमानस बैंक लोन आदि का सहयोग लेंगे, इससे मार्केट बूम करेगा।
खरीदी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
30 सितंबर : सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
1 अक्टूबर : बुध का उदय, रवियोग
2 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग सुबह से रात तक
11 अक्टूबर : अमृतसिद्धि योग सुबह से शाम तक
12 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग शाम से रात तक
18 अक्टूबर : महामुहूर्त मंगलपुष्य दिनभर
21 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
23 अक्टूबर : महामुहूर्त धनत्रयोदशी
24 अक्टूबर : दीपावाली
26 अक्टूबर : भाईदूज
27 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
30 अक्टूबर : सर्वाथसिद्धि योग दिनभर
31 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि यो दिनभर
2 नवंबर : आंवला नवमी अक्षय मुहूर्त
4 नवंबर : देवप्रबोधिनी एकादशी
5 नवंबर : शनिप्रदोष
9 नवंबर : सर्वार्थसिद्धि संग पद्मक योग
15 नवंबर : महामुहूर्त मंगल पुष्य नक्षत्र
24 नवंबर : सर्वार्थसिद्धि योग
27 नवंबर : सर्वार्थसिद्धि योग
28 नवंबर : सर्वार्थसिद्धि योग
6 दिसंबर : सर्वार्थसिद्धि योग
7 दिसंबर : सर्वार्थसिद्धि योग
11 दिसंबर : रविपुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग
13 दिसंबर : प्रात:काल से सर्वार्थसिद्धि योग
18 दिसंबर : सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग
21 दिसंबर : सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग
25 दिसंबर : प्रात:काल से सर्वार्थसिद्धि योग
26 दिसंबर : दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग
30 दिसंबर : सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग