• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchkoshi Yatra : नर्मदा नदी का पानी शिप्रा नदी में छोड़ा, टूटा बांध जोड़ा

त्रिवेणी घाट पर टूटा मिट्टी का बांध अतिरिक्त मिट्टी पटककर फिर जोड़ दिया गया है। इससे कान्ह का प्रदूषित पानी शिप्रा मेंं मिलना बंद हो गया है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 10:34:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 10:34:12 AM (IST)
Panchkoshi Yatra :  नर्मदा नदी का पानी शिप्रा नदी में छोड़ा, टूटा बांध जोड़ा
हरियाखेड़ी गांव में शिप्रा नदी किनारे बनाया नर्मदा पाइपलाइन का आउटलेट, जहां से नर्मदा का पानी शिप्रा में छोड़ा जा रहा।

HighLights

  1. 3 मई से प्रारंभ होने वाली है पंचकोसी यात्रा
  2. यात्रियों को त्रिवेणी घाट पर शिप्रा नदी के जल में स्नान कराने का प्रयास
  3. पाइपलाइन के जरिये नर्मदा का पानी शिप्रा में छोड़ना शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। 3 मई से प्रारंभ होने वाली पंचकोसी यात्रा में शामिल यात्रियों को त्रिवेणी घाट पर शिप्रा नदी के जल में स्नान कराने के लिए प्रशासन ने पाइपलाइन के जरिये नर्मदा का पानी शिप्रा में छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे एक दिन पहले तक सूखी पड़ी शिप्रा में अब कुछ पानी दिखाई देने लगा है।

इधर, त्रिवेणी घाट पर टूटा मिट्टी का बांध अतिरिक्त मिट्टी पटककर फिर जोड़ दिया गया है। इससे कान्ह का प्रदूषित पानी शिप्रा मेंं मिलना बंद हो गया है। मालूम हो कि नर्मदा का पानी पाइपलाइन के माध्यम से शिप्रा में छोड़ने को मध्यप्रदेश की सरकार ने 432 करोड़ रुपये की नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना को धरातल पर उतारा था।


ये योजना प्राकृतिक प्रवाह से नर्मदा का पानी उज्जैन में प्रवाहित शिप्रा नदी में पानी छोड़ने को बनी थी। इसके बाद साल 2019 में 139 करोड़ रुपये खर्च कर 66.17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से नर्मदा का पानी शिप्रा में छोड़ने को योजना का क्रियान्वयन कराया था। योजना के भूमि पूजन और लोकार्पण के वक्त जनप्रतिनिधियों ने कहा था कि उज्जैन में जब-जब जल संकट होगा, नर्मदा सहारा बनेगी।