Pandit Pradeep Mishra Katha: उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- मैं पर्चा नहीं लिखता, कोई भविष्यवाणी भी नहीं करता
Pandit Pradeep Mishra Katha:उज्जैन के बड़नगर रोड पर कथा के पहले दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महिमा के बारे में बताया। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 04 Apr 2023 07:20:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Apr 2023 08:15:30 AM (IST)

Pandit Pradeep Mishra Katha: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा की शुरुआत मंगलवार से हुई। बड़नगर रोड पर हो रही कथा में पहले दिन करीब पांच लाख श्रोता पहुंचे। पूरा पंडाल भरा हुआ था। कथा में पंडित मिश्रा ने शिव महिमा के बारे में बताया।
बाद में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ही उज्जैन में कथा करा रहे हैं, इसमें जनमानस की सेवा करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में पं.मिश्रा ने कहा कि हमें किसी साधारण व्यक्ति की भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
उन्होंने वागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री संबंधी पूछे गए एक प्रश्न को लेकर ऐसा कहा। पं मिश्रा ने कहा कि काल के अधिपति शिव पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कथा के दौरान भी भक्तों से कहा था कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता हूं और ना ही पर्चा लिखता हूं।
सांईं बाबा के सवाल पर पं.मिश्रा ने कहा कि हमें हमारे देवी देवताओं को मानना चाहिए, उन्हीं का पूजन करना चाहिए। राजनीति में आने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि मुझे कभी राजनीति में आना ही नहीं है और नाही चुनाव लड़ना है। भगवान के चरणारविंद की रज मिलती रहे, हमारे लिए यही बहुत है।